फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल दिखेंगे 3 आंशिक सूर्यग्रहण, बिल्कुल न करें ये सभी गलतियां, परेशानी झेलेंगे

Wed, 14 Feb 2018 07:14 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
सूर्यग्रहण - फोटो : सूर्यग्रहण
साल 2018 में तीन आंशिक सूर्यग्रहण नजर आएंगे। कहते हैं कि ग्रहण के दौरान कुछ गलतियां भूल से भी नहीं होनी चाहिएं, परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

2 of 8
सूर्य ग्रहण
चंडीगढ़ में सेक्टर-30 स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र कहते हैं कि बताते हैं कि इस साल तीन सूर्य ग्रहण लगेंगे। ये तीनों आंशिक सूर्य ग्रहण होंगे। जब चंद्रमा सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है, तब आंशिक सूर्य ग्रहण होता है। तीनों ही भारत में दिखाई नहीं देंगे।

 
विज्ञापन

3 of 8
सूर्य ग्रहण
पहला सूर्यग्रहण 15 फरवरी 2018 को पड़ रहा है, जो सिर्फ दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक में ही दिखाई देगा। इसके बाद 13 जुलाई को दूसरा सूर्य ग्रहण पड़ेगा, जो ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा। तीसरा सूर्य ग्रहण 11 अगस्त को लगेगा, जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में दिखाई देगा।

4 of 8
सूर्य ग्रहण
क्योंकि भारत में ये तीनों ग्रहण दिखाई नहीं देंगे, इसलिए यहां इनका कोई धार्मिक महत्व और सूतक मान्य नहीं होगा। सूतक समय को सामान्यता अशुभ मुहूर्त समय के रुप में प्रयोग किया जाता है। सामान्य शब्दों में इसे एक ऎसा समय कहा जा सकता है, जिसमें शुभ कार्य करने वर्जित होते है।
विज्ञापन

5 of 8
solar eclipse
धार्मिक नियमों के अनुसार, ग्रहण के 12 घंटे से पूर्व ही सूतक समय आरम्भ हो जाता है और यह ग्रहण समाप्ति के मोक्ष काल के बाद स्नान धर्म स्थलों को फिर से पवित्र करने की क्रिया के बाद ही समाप्त होता है।
विज्ञापन

6 of 8
सूर्यग्रहण - फोटो : demo
ग्रहण के समय किसी नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। सूतक के दौरान भोजन बनाना और खाना वर्जित होता है। मल-मूत्र और शौच नहीं करें। देवी-देवताओं की मूर्ति और तुलसी के पौधे का स्पर्श नहीं करना चाहिए। दांतों की सफाई, बालों में कंघी आदि नहीं करें।
विज्ञापन

7 of 8
ग्रहण
बाल और वस्त्रों को भूलकर भी न धोएं। ग्रहण की अवधि में न ही यात्रा करें और न ही पानी पीएं। संभोग न करें और ग्रहण देखने से बचना चाहिए। ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, काटने और छीलने जैसे कार्यों से बचना चाहिए, घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन

8 of 8
सूर्य ग्रहण का नजारा 5
नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण न देखें, क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य भारी मात्रा में ऊर्जा को उत्सर्जित करता है, जिसे हमारी आंखें सहन नहीं कर सकती। इस दौरान पराबैंगनी किरणें भी निकलती हैं। कई शोधों से इस बात की पुष्टि भी हुई है कि नंगी आंखों से सूर्य ग्रहण देखने से रेटिना खराब हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें