फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा, मेरा दम घुट रहा है', कहते हुए दम तोड़ गई 3 साल की बेटी, असलियत आई सामने

Wed, 14 Feb 2018 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पापा आप कहीं मत जाना, मेरा दम घुट रहा है और इतना कहते ही बाप की आंखों के सामने 3 साल की बेटी दम तोड़ गई। अब एक असलियत सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
मामला हरियाणा के सोनीपत का है। पटेल नगर की रहने वाली तीन साल की बच्ची की मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई। उसके बाद मृतका के घर में चीख पुकार मची है। पिता पवन बेसुध हैं, होश आते ही रोने लगते, कहते हैं मरने से पहले वंशिका के साथ बिताएं पलों को याद करता हूं, तो कलेजा फट जाता है। वंशिका सांसें खींच रही थी, आंखें निढाल थीं, वह उठाकर डॉक्टर के पास जाने लगे तो बोली- कहीं मत जाओ, मेरे पास बैठे रहो।
विज्ञापन

3 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
वहीं मामले में गिरफ्तार आरोपी जगदीश से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास कोई डिग्री नहीं है और न ही वह फार्मासिस्ट है। वह तो मेडिकल स्टोर पर महज हेल्पर है और उसने बच्ची को जेंटामाइसिन का डोज दिया था। पुलिस ने इंजेक्शन को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी जगदीश को रविवार को कोर्ट में पेश किया। अब उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

4 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पटेल नगर निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी वंशिका (3) का सोमवार को जन्मदिन था। मंगलवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अपनी बेटी को मंगलवार तीसरे पहर आईटीआई के पास राठधना रोड स्थित देव मेडिकल स्टोर पर दवाई दिलाने के लिए ले गया। वहां पर मेडिकल स्टोर संचालक जगदीश ने उसकी बेटी को दवाई देने के साथ ही इंजेक्शन लगा दिया। साथ ही कहा कि इसे घर ले जाओ आराम हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
पवन ने बताया कि घर जाने के करीब एक घंटे बाद उसकी बच्ची की हालत अधिक बिगड़ गई। वह उसे लेकर मॉडल टाउन स्थित बच्चों के अस्पताल में पहुंचा। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पवन ने आरोप लगाया कि मेडिकल स्टोर संचालक के गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी बेटी की मौत हो गई है। पुलिस ने पवन के बयान पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गलत इंजेक्शन से बच्ची की मौत
बच्ची की मौत के मामले में परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बच्ची के पिता का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक के इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी बच्ची की मौत हो गई। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जो अभी चल रही है।
- नरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें