डॉ. गुरप्रीत कौर और सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
हेयर ने बताया कि भगवंत मान के लिए लड़की, भगवंत मान की माता व बहन ने ढूंढी है। मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान फजूलखर्ची के उलट हैं और महंगी शादियों का विरोध करते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शादी में भी सादा समारोह रखा है, सिर्फ नजदीकी रिश्तेदार ही उनकी शादी में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशेष तौर पर शिरकत करेंगे।