यह कार्यक्रम पंजाब सरकार और वेस्टर्न कमांड के तत्वाधान में आयोजित किया गया है। इस दौरान चार बाई चार जीप चालकों की ऑफ रोडिंग ने जहां लोगों को रोमांच भर दिया। वहीं पार्क में खड़े टी 90 टैंक, लाइट एंड मीडियम मशीन और शानदार बंदूकों के अलावा रक्षा हथियारों की प्रदर्शनी ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्निवल के दौरान एमएम 50, जिप्सी, थार, पोलारिस और फोर्स गुरखा, बलैरो जैसी विश्व प्रसिद्ध गाडियों पर सवार होकर नौजवान चालकों ने अपने हौसले, शक्ति और सहनशीलता के साथ साहस का परिचय दिया।