ट्रेनों के यातायात पर धुंध का असर पड़ना शुरू हो गया है। अगर आप देश के उत्तरी भाग या फिर खासकर जम्मू जाना चाहते हैं तो थोड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर रेलवे ने जम्मूतवी की छह ट्रेनें रद्द कर दी हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन ट्रेनों पर...
विज्ञापन
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
ट्रेनों को रद्द करने का फैसला संभावित धुंध व खराब मौसम को देखते हुए लिया गया है। उत्तर रेलवे ने दिसंबर के तीसरे सप्ताह व जनवरी में कई ट्रेनों को रद्द किया है। मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में देश के विभिन्न राज्यों से जम्मूतवी को जाने वाली 6 ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार श्री गंगानगर से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन (14713) 18 व 25 दिसंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा अगले साल 1, 8, 15, 22 व 29 जनवरी को भी श्रीगंगानगर से जम्मूतवी के लिए यह ट्रेन नहीं चलेगी। जम्मूतवी से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन (14714) 19 व 26 दिसंबर और अगले साल 2, 9, 16, 23 व 30 जनवरी को रद्द रहेगी।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
हरिद्वार से जम्मूतवी जाने वाली ट्रेन (14605) 23 व 30 दिसंबर व अगले साल 6, 13, 20 व 27 जनवरी को नहीं चलेगी। इसी प्रकार जम्मूतवी से हरिद्वार को जाने वाली गाड़ी (14606) 22 व 29 दिसंबर, 5, 12, 19 व 26 जनवरी को जम्मूतवी से हरिद्वार के लिए नहीं चलेगी।
बठिंडा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली ट्रेन (14501) 19 व 26 दिसंबर, 2, 9, 16, 23 और 30 जनवरी को रद्द रहेगी। जम्मूतवी से बठिंडा को जाने वाली (14502) एक्सप्रेस ट्रेन 20 व 27 दिसंबर, 3,10, 17, 24 व 31 जनवरी को नहीं चलेगी।