'मिस्टर परफेकशनिस्ट' आमिर खान को अपनी पहलवान 'बेटी' की शादी में एक बड़ा फर्ज निभाने का मौका मिला है, जिसके लिए वे खुशी-खुशी राजी हो गए।
विज्ञापन
पहलवान 'बेटी' की शादी में बड़ा फर्ज निभाने खुद आएंगे आमिर खान
2 of 5
आमिर खान
दरअसल, उनकी मूवी दंगल की मुख्य किरदार गीता फौगाट की शादी है, जिसमें शिरकत करने के लिए वे हरियाणा आएंगे। वे शादी में मेजबान बनेंगे और लड़की वालों की तरफ बारात का स्वागत करते हुए नजर आएंगे। गीता के पिता महावीर फौगाट ने जब उन्हें विवाह का निमंत्रण दिया तो वे बहुत खुश हुए और बेटी को आशीर्वाद देने के लिए आने का वायदा किया।
विज्ञापन
पहलवान 'बेटी' की शादी में बड़ा फर्ज निभाने खुद आएंगे आमिर खान
3 of 5
आमिर खान
शादी हरियाणा के चरखी दादरी में 20 नवंबर को शादी बहुत ही सादगी और पारंपरिक तरीके से होगी, जबकि मेहंदी और संगीत सेरेमनी 19 नवंबर को होंगी। शादी में फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और पूरी स्टारकास्ट भी पहुंचेगी। गीता की शादी को लेकर आमिर एक पिता की तरह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने खुद शादी में सहयोग करने की बात की।
पहलवान 'बेटी' की शादी में बड़ा फर्ज निभाने खुद आएंगे आमिर खान
4 of 5
आमिर खान
आमिर के प्रवक्ता कहते हैं कि आमिर को फोगट परिवार से बहुत ज्यादा लगाव हो गया है और वो गीता की शादी समारोह में जाने की सोच रहे हैं। आमिर शादी में शामिल होने के लिए अपने काम से भी छुट्टी लेंगे। हालांकि इस दिन अद्वैत चंदन की आने वाली फिल्म की शूटिंग का काफी व्यस्त शेड्यूल था, लेकिन गीता की शादी को आमिर खान ने प्राथमिकता दी है।
पहलवान 'बेटी' की शादी में बड़ा फर्ज निभाने खुद आएंगे आमिर खान
5 of 5
आमिर खान
बता दें कि गीता बलाली के पहलवान महावीर फौगाट की बेटी हैं और इंटरनेशनल पहलवान हैं। आमिर खान ने महावीर फौगाट और उनकी चार बेटियों के संघर्ष की कहानी पर बायोपिक दंगल बनाई है। मूवी का अहम किरदार गीता फौगाट हैं और मूवी की रिलीजिंग से एक महीना पहले ही उनकी शादी हो रही है। मूवी क्रिस्मस के मौके पर दुनिया के सामने आएगी।