फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

Mon, 15 Jun 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
1 of 8
पहलवानी की दुनिया के महारथी द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा ने पहली बार अपने दिल की ख्वाहिश बताई। सुनते ही सब दंग रह गए। आप भी जानिए।
विज्ञापन

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

2 of 8
दरअसल, खली फिल्मों में एक्टिंग करना चाहते हैं और वे कुछ समय बाद एक्टिंग करते नजर भी आएंगे। यह खुलासा उन्होंने कालका विधायक लतिका शर्मा के निवास पर अमर उजाला से खास बातचीत में किया।
विज्ञापन

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

3 of 8
खली ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड और हॉलीवुड में फिल्मों के कई ऑफर मिले, लेकिन उनका ध्यान रेसलिंग को प्रोत्साहित करने पर है। हरियाणा के कई खिलाड़ी उनके साथ जुड़े हैं। हरियाणा में युवाओं को रेसलिंग के लिए प्रोत्साहित करेंगे, ताकि उन्हें बुरी लतों से छुटकारा मिल सके।

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

4 of 8
खली ने बताया कि जल्द ही वह खुद की बायोग्राफी रिलीज करेंगे। करीब 80 फीसदी लिखी जा चुकी यह बायोग्राफी दो-तीन महीने में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

5 of 8
खली ने हरियाणा के पहलवानों का हुनर तराशने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए खली कॉन्टीनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार से जमीन के लिए बातचीत जारी है।
विज्ञापन

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

6 of 8
कालका विधायक लतिका शर्मा के निवास पर पहुंचे खली ने ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कहा कि युवाओं को नशे से दूर करने और खेल को प्रोत्साहित करने के लिए पंजाब के बाद हरियाणा में सीडब्ल्यूई की शुरुआत के बारे में सोचा है। मौके पर मौजूद अनिल विज ने सीडब्ल्यूई के लिए सैद्धांतिक सहमति देते हुए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। विज ने कहा कि जल्द ही रेसलिंग लीग भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

7 of 8
स्वस्‍थ रहने के टिप्स देते हुए खली ने कहा कि फास्ट फूड नहीं खाना चाहिए। हरियाणा दूध-दही का प्रदेश है। उन्होंने बताया कि उन्होंने थोड़ी डाइटिंग शुरू की है, लेकिन अभी रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट में 10 अंडों के साथ आधा किलो दूध पीते हैं। वहीं, लड़कियों को रेसलिंग में आगे लाने के लिए कैसे ट्रेनिंग दी जाएगी?
विज्ञापन

'महाबली' खली ने जाहिर की दिल की ऐसी ख्वाहिश, सुन सब सन्न

8 of 8
इस सवाल पर खली ने कहा कि दोनों एक जैसे हैं, चाहे लड़की हो या लड़का। विधायक लतिका शर्मा ने कहा कि मोरनी, रायतन सहित आसपास के कई क्षेत्र हैं, जहां रेसलिंग के क्षेत्र में लड़कियां आगे आने की चाहत रखती हैं। खली के साथ आईं बुलबुल ने कहा कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें