टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव होने के कारणों की जांच की गई तो चौंकाने वाला सच निकलकर सामने आया। जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
2 of 7
दरअसल, लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर दोराहा पुल के नीचे से गुजरते समय टैंकर का ढक्कन पुल में फंस गया था। ड्राइवर ने उसे आगे ले जाने की कोशिश की तो ढक्कन टूट गया और गैस लीक हो गई।
विज्ञापन
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
3 of 7
गैस लीक होते ही टैंकर के पास खड़े लोग बेहोश होने लगे। 5 लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। 190 लोग बेहोश हो गए और 5 किमी के एरिया तक के लोगों को जगह छोड़कर भागना पड़ा। गैस इतनी जहरीली थी कि आस-पास लगे पेड़ों के पत्ते तक जल गए। वहां से गुजरने वाले लोगों को जब गैस चढ़ी तो वह भी गाड़ियां वहीं छोड़कर फरार हो गए।
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
4 of 7
बेहोश पड़े लोगों को एंबुलेंस की मदद से विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया। एडीसी अजय सूद ने पांच की मौत होने की पुषि्ट की है। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने तुरंत टैंकर और उसके आसपास के एरिया में पानी का छिड़काव किया, ताकि गैस का प्रभाव कुछ कम हो। सुबह करीब साढ़े पांच बजे गैस का प्रभाव कम हुआ। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
5 of 7
बिगड़ते हालात देखते हुए ड्राइवर और उसके साथी टैंकर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टैंकर में करीब 22 टन अमोनिया भरी थी और यह राड़ा साहिब से माछीवाड़ा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
6 of 7
अमोनिया गैस रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत से दोराहा में दहशत फैल गई थी। अमोनिया गैस का डर इस कदर था कि लोग अपने घरों को खुला छोड़कर भाग खड़े हुए। पानी से अमोनिया गैस का प्रभाव कम होता है। शनिवार दोपहर तेज आंधी के बाद आई बारिश के बाद प्रशासन ने बताया कि खतरा टल गया जिसके बाद ही लोग घरों को लौटे।
टैंकर से अमोनिया गैस के रिसाव का असली सच चौंकाने वाला
7 of 7
कुछ लोगों को यह पता ही नहीं था कि गैस का रिसाव कहां से हो रहा है। लोग टैंकर की तरफ ही भाग रहे थे। वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें समझाकर सेफ जगह पर भेजा। शनिवार को दोराहा के सभी बाजार बंद रहे। कुछ घरों को ताला लगा था तो कुछ लोग घरों से बाहर ही नहीं निकले। प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि अगर वह घरों से बाहर निकलें तो मुंह पर गीला कपड़ा बांध कर निकलें।