फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र सिंह को मिलेगा देश का सबसे बड़ा तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवॉर्ड, 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड इनके नाम

Mon, 24 Aug 2020 01:39 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, कोसली(रेवाड़ी)
विज्ञापन
1 of 5
डॉ. नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
हम आपको बता रहे हैं उस पर्वतारोही के बारे में जिनके नाम 18 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं और इसके लिए उन्हें अब देश के सबसे बड़े अवार्ड से नवाजा जा रहा है। जानिए पर्वतारोही के बारे में सब कुछ...
विज्ञापन

2 of 5
Mount Everest - फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है पर्वतारोही डॉ. नरेंद्र सिंह की, जिनका चयन देश के सबसे बड़े तेनजिंग नोर्गे नेशनल अवार्ड के लिए किया गया है। हरियाणा के रेवाड़ी जिले के खंड नाहड़ के गांव नेहरूगढ़ निवासी पर्वतारोही की उपलब्धियों को देखते हुए चयन समिति ने इनके नाम का चयन किया था, जिस पर खेल मंत्री किरिन रिजिजू ने मुहर लगा दी।
विज्ञापन

3 of 5
माउंट एवरेस्ट
प्रधानमंत्री की उपस्थिति में राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान डॉ. नरेंद्र  सिंह को मिलेगा। अवार्ड 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर दिया जाएगा। यह पर्वतारोहण के साहसिक खेल में भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला सबसे बड़ा अवॉर्ड है। डॉ. नरेंद्र ने वर्ष 2012 में पर्वतारोहण के बेसिक, 2013 में एडवांस, 2015 में एमओआई के साथ सभी कोर्स पास किए।

4 of 5
Mount Everest
20 मई 2016 को नेपाल के रास्ते माउंट एवरेस्ट फतेह की। नरेंद्र अब तक पांचों महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतेह कर चुके हैं, जिनमें माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो, एलब्रुस, कोजास्को व ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियां शामिल हैं। नरेंद्र ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी एकंकागुआ को फतेह किया है। नरेंद्र ने अब तक पर्वतारोहण में 18 विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mount Everest
डॉ. नरेंद्र को विश्व की सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड संस्थाओं ने वर्ल्ड किंग का सम्मान दिया है। पिछले वर्ष नरेंद्र को लॉस एंजिलिस डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट, लॉस एंजिलिस(यूनाइटेड स्टेट्स) की तरफ से डॉक्टर ऑफ मोटिवेशन की उपाधि से नवाजा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें