फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ये हैं रैना के फूफा और भाई के 'कातिल', महिलाएं भी शामिल, पढ़ें- चौंकाने वाले खुलासे

Wed, 16 Sep 2020 10:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब के पठानकोट में क्रिकेटर सुरेश रैना के बुआ के परिवार पर हमला हुआ था। इस हमले में रैना के फूफा और लूट का मामला पठानकोट पुलिस ने सुलझा लिया है। पंजाब पुलिस ने राजस्थान के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। इस मामले में बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-


 
विज्ञापन

2 of 9
प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट के थरियाल गांव में सुरेश रैना के बुआ का परिवार रहता है। तीन आरोपियों की भले ही गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन अभी भी इस मामले में  मास्टर माइंड सहित 11 लोग फरार हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले हैं। बुधवार को दोपहर एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने मिनी सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन

3 of 9
पठानकोट पहुंचे सुरेश रैना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक वारदात में तीन महिलाओं के अलावा जगराओं, पठानकोट और लुधियाना के तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा सभी आरोपी झुंझनू (राजस्थान) के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में ये लोग चीरावा और पिलानी नामक कस्बों में झुग्गियां बनाकर रह रहे थे। सभी गैंग बनाकर रात के समय डकैती डालते हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो अंगूठियां, एक चेन और 1530 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। 

4 of 9
परिवार के साथ सुरेश रैना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपी सावन उर्फ मैचिंग ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ 12 अगस्त को चिरावा और पिलानी से ऑटो में पठानकोट को रवाना हुए। गैंग में नौसो उर्फ इस्लाम, रशीद उर्फ चलदा फिरदा, रेहान उर्फ सोनू, सभी निवासी जिला झुंझनू, महिला जुबराना निवासी पिलानी, महिला वाफीला और तवज्जल बीबी, व एक अन्य व्यक्ति निवासी चिरावा, शाहरुख खान उर्फ लुकमान शामिल थे। 
विज्ञापन

5 of 9
प्रेसवार्ता करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद गैंग के सभी सदस्य जगराओ पहुंचे। यहां से उनके साथ रिंडा उर्फ काजम, उसका बेटा गोलू और साजन उर्फ आमिर भी उनके साथ हो गए। लुधियाना से ही इन्होंने एक हॉर्डवेयर की दुकान से आरी, प्लास, पेचकस और कुछ कपड़े खरीदे। 14-15 की रात उन्होंने जगराओं में एक वारदात को अंजाम दिया और पठानकोट रवाना हो गए। यहां पहुंचकर उन्हें पठानकोट निवासी संजू उर्फ छज्जू मिला, जो पहले ही इलाके की रेकी कर चुका था। 
विज्ञापन

6 of 9
वारदात के बारे में जानकारी लेते हुए सुरेश रैना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट के व्यक्ति ने गैंग की महिलाओं के साथ की रेकी
सावन ने पूछताछ में बताया कि छज्जू ने रशीद, नौसो, जुबराना, वाफीला और तवज्जल बीबी से माधोपुर और थरियाल में रेकी करवाई। छज्जू पहले से ही इस इलाके को काफी अच्छे से जानता था। 19 की रात 8 बजे उन्होंने रैना के फूफा की कोठी और आसपास के 2-3 घरों को टारगेट बनाने की प्लानिंग की। 
विज्ञापन

7 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
तीन ग्रुप में बंटे आरोपियों ने सफेदे के पेड़ से मोटी लाठियां बनाईं और पास की ही एक शटरिंग की दुकान पर पहुंचे। जहां से वह बंधे सीढ़ियों के गट्ठे से एक सीढ़ी चुरा लाए। इसके बाद आरोपियों ने पहले घर के सामने सीढ़ी लगाई तो टाइलों के गोदाम में जा पहुंचे। इसके बाद दूसरे घर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर चढ़े तो वह खाली निकला। तीसरे घर में पीछे की ओर से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ते ही उन्हें सो रहे रैना के फूफा अशोक, कौशल और बुआ आशा दिखी। 

8 of 9
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी नौसो, रशीद, शाहरुख खान, साजन और रिंडा इनके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार करने लगे। इसके बाद ये लोग सीढ़ियों से नीचे उतरे और अंदर कमरे में सो रहे अपिन और सत्या देवी पर टूट पड़े। इसके बाद आरोपी लूट को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। सभी ने बैगों में भरे सामान, नकदी और गहनों को एक खुली जगह पर जाकर बांटा। 
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात के बाद सभी ग्रुपों में बंट गए। जिसके बाद साजन, रिंडा और गोलू जगराओं चले गए। नौसो, रशीद, रेहान, जुबराना, वाफिला और तवज्जल बीबी राजस्थान की ओर निकल गए। सावन ने बतया कि वह मोहब्बत और शाहरुख खान के साथ यहीं रुक गया। बाकी लोगों ने उन्हें कहा कि वह यहीं पर रहकर और शिकार ढूंढें वह एक महीने बाद फिर आकर वारदात करेंगे। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि 11 लोग फरार हैं। उनकी धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें