फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिगर दबा, 22 गोलियां भेजे के पार, सिंगर का गनमैन ढेर

Sun, 04 Oct 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
ए के-47 का ट्रिगर दबने से 22 राउंड फायर भेजे के पार हो गए और सूफी सिंगर हंसराज हंस का गनमैन मौके पर ही ढेर। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

ट्रिगर दबा, 22 गोलियां भेजे के पार, सिंगर का गनमैन ढेर

2 of 7
घटना पंजाब के जालंधर में घटी। देर रात सूफी गायक हंसराज हंस की लिंक रोड स्थित कोठी पर तैनात सुरक्षाकर्मी जसबीर सिंह की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रिगर दबा, 22 गोलियां भेजे के पार, सिंगर का गनमैन ढेर

3 of 7
प्राथमिक जांच में घरेलू परेशानी में तनाव होना बताया जा रहा है। देवदत्त शर्मा, एसीपी सेंट्रल ने बताया कि यह सुसाइड का मामला है। गोली मुंह के नीचे से रखकर चलाई गई है। वहीं, झपकी लगने के कारण ट्रिगर दबना भी कारण बताया जा रहा है।

ट्रिगर दबा, 22 गोलियां भेजे के पार, सिंगर का गनमैन ढेर

4 of 7
पुलिस को अन्य सुरक्षाकर्मी गुरबख्श सिंह ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। घटनास्थल से पुलिस को 22 गोलियों के खोल मिले हैं।
विज्ञापन

ट्रिगर दबा, 22 गोलियां भेजे के पार, सिंगर का गनमैन ढेर

5 of 7
तरनतारन के गांव तुंग निवासी 51 वर्षीय जसबीर सिंह पंजाब पुलिस में हवलदार था। वह बतौर सुरक्षाकर्मी हंसराज हंस की कोठी पर छह साल से तैनात था। उसके पास एक-47 थी, जिसमें एक साथ 25 गोलियां लोड होती हैं।
विज्ञापन

ट्रिगर दबा, 22 गोलियां भेजे के पार, सिंगर का गनमैन ढेर

6 of 7
गुरबख्श ने बताया कि उसकी दिन की ड्यूटी थी, इसलिए कोठी के बाहर बने सुरक्षा टेंट में वह सो रहा था।जसबीर नाइट ड्यूटी पर था। रात के समय जसबीर ठीक था और उस पर कोई तनाव भी नहीं दिखा था। रात 2.25 बजे उसने गोलियां चलने की आवाज सुनी और उठकर देखा तो जसबीर खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रिगर दबा, 22 गोलियां भेजे के पार, सिंगर का गनमैन ढेर

7 of 7
तीन भाइयों ने दूसरे नंबर के जसबीर सिंह की पत्नी तरनतारन में सरकारी स्कूल में टीचर है। एक बेटा न्यूजीलैंड में रहता है, जबकि दूसरा बीसीए कर रहा है। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें