मोनिका मलिक।
- फोटो : फाइल फोटो।
ऐसा पहली बार हुआ जब भारतीय टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकी। अब दूसरी बार टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने क्वालीफाई किया है, जिसमें टीम के बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीदें हैं। सोनीपत जिले के अंतर्गत गोहाना खंड के गांव गामड़ी की मूल निवासी मोनिका का जन्म 5 नवंबर, 1993 को हुआ। बचपन से ही पिता तकदीर सिंह से खेलों के लिए मिले प्रोत्साहन से मोनिका ने 8वीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान ही हॉकी की ओर कदम बढ़ा दिए। उनका कहना है कि हॉकी उन्हें रुचिकर गेम लगा। हालांकि पिता उन्हें कुश्ती में आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन बेटी की इच्छा को देखते हुए उन्होंने मोनिका को हॉकी में ही आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।