जलभराव से जूझते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
आज इन जिलों में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने मंगलवार को यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में बारिश बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं सोमवार को रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, रोहतक, सोनीपत और चरखी दादरी में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया था। इन जिलों में सोमवार को अच्छी बारिश हुई।
अब महज तीन फीसदी कम बारिश
हरियाणा में सोमवार को हुई भारी बारिश से अब महज तीन फीसदी कम बारिश रह गई है। एक जून से 19 जुलाई तक हरियाणा में 136.3 एमएम बारिश हुई। इस अवधि में 140.8 एमएम बारिश होती है। इस तरह से 3 फीसदी कम बारिश हुई है। प्रदेश में मानसून सीजन में एक दिन में पहली बार सर्वाधिक बारिश हुई है। सोमवार सुबह आठ बजे तक प्रदेश में 31.2 एमएम औसत बारिश हुई। जो 579 फीसदी अधिक है।