फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

Tue, 31 Mar 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स पुलिस से भिड़ गए। उनकी पुलिस वालों के साथ खूब हाथापाई हुई। इस हाथापाई में स्टूडेंट्स के कपड़े फट गए।
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

2 of 11
यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध में सीनेट बैठक से पहले ही प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर छात्र नेताओं ने स्टूडेंट्स के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

3 of 11
स्टूडेंट फॉर सोसाइटी (एसएफएस) के छात्र नेताओं ने फीस बढ़ोतरी पर नारेबाजी की। इस दौरान माहौल शांत कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

4 of 11
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भी हॉस्टल फंड में हेराफेरी पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं और सिक्योरिटी के बीच हाथापाई में एबीवीपी छात्र नेताओं के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

5 of 11
पुलिस से हाथापाई और छात्र नेताओं के कपड़े फटने का यह मामला सीनेट की बैठक तक भी पहुंचा। डीएसडब्ल्यू के बीचबचाव के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

6 of 11
इस हंगामे के बीच पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) की सीनेट की बैठक वर्ष 2015-16 सत्र के लिए 555.30 करोड़ का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

7 of 11
पीयू और रीजनल सेंटर में आगामी सत्र से पांच फीसदी फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव का भी विरोध हुआ। इसलिए इस पर फैसला नहीं हो सका। अब अप्रैल में होने वाली सीनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा।

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

8 of 11
कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने फीस बढ़ोतरी के पक्ष में तर्क देते हुए कहा कि केंद्र सरकार से ग्रांट लेने के लिए फीस में बढ़ोतरी जरूरी है। बढ़ी फीस का लाभ गरीब और जरूरतमंद स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप के तौर पर दिया जाएगा।

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

9 of 11
हॉस्टल फंड की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने पर भी सीनेट में छात्र संगठनों ने बहस की। कुलपति ने उन्हें कमेटी बनाकर हल निकालने का आश्वासन दिया। करीब सात घंटे तक चली सीनेट की बैठक में कई मुद्दों पर हंगामा हुआ।

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

10 of 11
सीनेट बैठक में आए 57 एजेंडे के सिर्फ 20 मुद्दों पर ही चर्चा हो सकी। सीनेट सदस्यों ने मार्च में हुई सिंडीकेट मीटिंग के मिनट्स समय पर नहीं मिलने पर भी हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस से हाथापाई में फटे स्टूडेंट्स के कपड़े, तस्वीरें

11 of 11
कड़े विरोध के बाद पीयू कुलपति एवं सीनेट चेयरमैन प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने एजेंडे के बचे आइटम पर चर्चा के लिए 26 अप्रैल को फिर मीटिंग बुलाने की घोषणा की। कुलपति ने कहा कि भविष्य में 15 दिन पहले सदस्यों को एजेंडा मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें