वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की आहट ने ट्राइसिटी के लोगों की मौज कर दी है। ईद करीब है और छूट बेहिसाब। फिर शॉपिंग तो बनती है। सभी मजे ले रहे हैं स्टाक क्लीयरेंस सेल के।
विज्ञापन
2 of 9
GST Sale
एक जुलाई से लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर के पहले चंडीगढ़ के कार डीलरों, इलेक्ट्रानिक रिटेल ऑनर्स और कपड़ा व्यापारियों ने स्टाक क्लीयरेंस सेल लगा डाली है। कार और इलेक्ट्रानिक डीलर तो नब्बे हजार रुपये तक लाभ अपने उपभोक्ताओं को दे रहे हैं। उद्देश्य है कि जीएसटी के आने के पहले पुराना स्टाक एकदम साफ हो जाए।
विज्ञापन
3 of 9
GST Sale
चंडीगढ़ में लगी मेगा सेल को प्री जीएसटी बेनिफिट्स का नाम दिया गया है। सेल्स विभाग के प्रतिनिधि अपने ग्राहकों को बता रहे हैं कि जीएसटी के आने के बाद छोटी कारें काफी महंगी हो जाएंगी और यही समय है जबकि पंद्रह सौ सीसी वाली कारों को खरीदा जाए। जीएसटी के लगने के बाद कारों पर 28 फीसदी जीएसटी लगेगा और सेस भी, जिससे कारों की कीमत में इजाफा हो जाएगा।
4 of 9
GST Sale
एक बड़ी कार कंपनी के सेल्स प्रतिनिधि ने बताया कि कारों में अभी पचास हजार रुपये तक की छूट मिल रही है जबकि जीएसटी के आने के बाद यह छूट तो नहीं मिलेगी साथ ही कीमत ज्यादा देनी होगी। सिर्फ इतना ही नहीं, कैश डिस्काउंट के साथ ही एसेसरीज पर भी लंबा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थिति एक कार कंपनी के सेल्समैन राणा ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों ने मीटिंग कर ली है और ग्राहकों को ज्यादा लाभ देने का प्लान है
विज्ञापन
5 of 9
GST Sale
कई कंपनियों ने जीएसटी बेनिफिट्स को आनलाइन पोस्ट कर दिया है। इसमें सरकारी और कारपोरेट कर्मचारियों को भी खूब डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक कार कंपनी तो पेट्रोल और डीजल कार पर 75 हजार रुपये तक के कैश बेनिफिट्स दे रही है। वहीं एक बड़ी कार पर करीब ढाई लाख रुपये के लाभ दिए जा रहे हैं। खूबी यह है कि यह सभी आफर 29 जून तक ही वैध है।
विज्ञापन
6 of 9
GST
चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक कार कंपनी द्वारा इंश्योरेंस कवर, फुट मैट्स और अन्य एसेसरीज फ्री में दी जा रही हैं। वहीं इलेक्ट्रानिक शो रूमों में गैजेट्स और एलईडी पर भारी छूट दी जा रही है। इलेक्ट्रानिक आइटम में अब तक 23 से 26 फीसदी तक टैक्स लगता है और जीएसटी के बाद इसमे 28 फीसदी जीएसटी लगेगा।
विज्ञापन
7 of 9
जीएसटी
चंडीगढ़ के कई इलेक्ट्रानिक शो रूम में साठ हजार रुपये की एलईडी की कीमत 45000 रुपये तक रह गई है. उसी तरह एक अन्य माल में हरेक खरीद पर स्क्रैच एंड विन आफर दिया जा रहा है। मोबाइल की खरीदारी पर तीन हजार रुपये के मोबाइल की खरीदारी पर तीन हजार रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। रेडीमेड गारमेंट्स पर पचास फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
8 of 9
GST Sale
जीएसटी के बाद स्थिति क्या होगी, ट्रेडर्स अभी यह नहीं समझ पा रहे हैं। यह स्टाक क्लीयरेंस सेल उसी का नतीजा है।
संदीप गोयल
जीएसटी एक्सपर्ट
चंडीगढ़
सभी ट्रेडर्स चाहते हैैं कि जीएसटी के पहले उनका स्टाक क्लीयर हो जाए। इसकी वजह है कि टैक्स लगने के बाद उनका यह स्टाक काफी भारी होगा।
अनिव वोहरा
अध्यक्ष
चंडीगढ़ व्यापार मंडल