फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम तक पहुंचा बराला छेड़छाड़ मामला, मोदी ले सकते हैं ये एक्शन

Tue, 08 Aug 2017 09:20 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
बराला कांड से पीएम मोदी नाराज
हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर बीच सड़क एक IAS की बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगा है, मामला पीएम तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

2 of 7
बराला कांड से पीएम मोदी नाराज
चंडीगढ़ के हाईप्रोफाइल छेड़छाड़ मामले में हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ सकती है। इस घटना से न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहद नाराज हैं, बल्कि पूरे मामले ने भाजपा नेतृत्व को भी असहज कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 7
बराला कांड से पीएम मोदी नाराज
पार्टी नेतृत्व ने राज्य सरकार को घटना की संवदेनशीलता को देखते हुए किसी का बचाव न करने का सख्त निर्देश दिया है। संकेत यह भी है कि इस मामले में छेड़छाड़ के आरोपी बराला के बेटे विकास बराला के खिलाफ दर्ज एफआईआर में कुछ और सख्त धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। विपक्ष ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है। गौरतलब है कि विकास के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाकर उसे थाने से ही जमानत दे दी गई थी।  

4 of 7
बराला कांड से पीएम मोदी नाराज
सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने मामले की पूरी जानकारी ली है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी मामले का संज्ञान लिया है।  मामले के मीडिया में तूल पकड़ लेने, गंभीर अपराध के बावजूद आरोपी को थाने से ही जमानत मिल जाने और पूरे प्रकरण में हरियाणा सरकार की ओर से दबाव डाले जाने संबंधी आरोपों ने पार्टी नेतृत्व को असहज कर दिया है। 
विज्ञापन

5 of 7
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला
नेतृत्व की ओर से इस मामले में राज्य सरकार को सतर्कता बरतने और किसी का बचाव न करने का सख्त निर्देश दिया गया है। यह भी कहा गया है कि राज्य सरकार की ओर से ऐसा कुछ भी न कहा जाए जिससे उसकी ओर से दबाव डाले जाने का रत्ती भर से संदेश जाता हो।
विज्ञापन

6 of 7
subhash brala son charged for molestation
पार्टी के एक वरिष्ठ महासचिव के मुताबिक, बराला का भविष्य पुलिस जांच से तय होगा। अब तक जिस तरह की जानकारी मिली है, उससे निश्चित रूप से उनका बचाव करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
subhash brala son charged for molestation
चूंकि युवती की शिकायत पर आरोपी को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उस दौरान बराला के बेटे और उसके साथी के शराब पीने की बात सामने आई है, ऐसे में पार्टी की ओर से किसी भी सूरत में इनका बचाव नहीं किया जाएगा। महासचिव ने स्वीकार किया कि नेतृत्व की ओर से इस मामले में राज्य सरकार को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें