फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पंजाब का स्टार और हरियाणवी कलाकार

Tue, 10 Mar 2015 01:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
एक ओर पंजाब का स्टार और दूसरी ओर हरियाणवी कलाकार...। ये कलाकार जब मिले तो मधुर संगीत से डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट्स मस्त हो गए। चंडीगढ़ की लेजर वैली में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और हरियाणा के सिंगर केडी और एमडी ने ऐसा जलवा दिखाया कि लेजर वैली का माहौल ही बदल गया।
विज्ञापन

देखिए, पंजाब का स्टार और हरियाणवी कलाकार

2 of 6
चंडीगढ़ की लेजर वैली में गिप्पी ग्रेवाल ने जैसे ही स्टेज संभाला, कॉलेज के स्टूडेंट्स ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गिप्पी ग्रेवाल ने यहां मरजानी पौंदी भंगड़ा अंग्रेजी बीट पे...। हैल्लो हैल्लो..., व्हाट्सएप और अन्य ट्रैक सुनाए। गिप्पी के गीतों का सिलसिला जैसे-जैसे बढ़ता गया, वैसे-वैसे डिमांड भी बढ़ती गई।
विज्ञापन

देखिए, पंजाब का स्टार और हरियाणवी कलाकार

3 of 6
हरियाणवी सांस्कृतिक गीतों और कला को बढ़ावा देने में अपना अहम योगदान निभाने वाले मन्नू दीवाना (एमडी) और कुलवीर धनौदा (केडी) ने अपने रैप व गीतों से चंडीगढ़ की लेजर वैली में मौजूद स्टूडेंट्स को दीवाना बना दिया। गिप्पी ने द गैंगस्टर, पार्टी लाइक ए पंजाबी जैसे गीत गाए।

देखिए, पंजाब का स्टार और हरियाणवी कलाकार

4 of 6
दोनों ही कलाकार पिछले पांच साल से हरियाणवी गीतों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। अब तक दोनों कलाकार 70 से ज्यादा गीत गा चुके हैं। मन्नू दीवाना और कुलवीर धनौदा को कई समारोह के दौरान बेस्ट सिंगर, बेस्ट रैपर, बेस्ट मेल मॉडल के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

देखिए, पंजाब का स्टार और हरियाणवी कलाकार

5 of 6
इलेक्शन के बाद कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज परिसर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए मनाही की थी। इसके बाद स्टूडेंट्स काउंसिल ने अपने दम पर यह कार्यक्रम आयोजित किया। एचएसए के अध्यक्ष संजीव मलिक ने कहा कि आयोजन को जबरदस्त रिस्पांस मिला और इससे स्टूडेंट्स में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, पंजाब का स्टार और हरियाणवी कलाकार

6 of 6
गिप्पी के गीतों का सिलसिला जैसे-जैसे बढ़ता गया, वैसे-वैसे डिमांड भी बढ़ती गई। गिप्पी से उनके फेमस ट्रैक सुनाने की मांग होती रही। गिप्पी ने द गैंगस्टर, पार्टी लाइक ए पंजाबी जैसे गीत गाए। इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें