हिसार से गाड़ी में निकले थे चंडीगढ़ में एक बारात में शामिल होने के लिए, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। देखिए, हादसे की तस्वीरें।
घर से निकले बारात जाने, 'यमराज' जान लेकर माने
2 of 5
हादसा, अंबाला-हिसार हाइवे पर सोमवार देररात हुआ। हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि पांच बाराती घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
घर से निकले बारात जाने, 'यमराज' जान लेकर माने
3 of 5
सभी बाराती एक स्कॉरपिओ कार में थे, जो इस हादसे में एक पेड़ से टकरा गई। मृतक हिसार के बड़ाला गांव के रहने वाले थे, जबकि घायल भी इसी गांव के निवासी है। सभी चंडीगढ़ में अपने एक रिश्तेदार युवक की शादी में जा रहे थे।
घर से निकले बारात जाने, 'यमराज' जान लेकर माने
4 of 5
स्थानीय लोगों व अन्य वाहन चालकों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त स्कॉरपिओ से निकाला गया। सभी घायलों को नग्गल पुलिस अपनी जिप्सी में लेकर सिविल अस्पताल सिटी पहुंची। जहां दो युवकों ने तो दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्यों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मरने वाले युवकों में अनुप और संजय शामिल है। जबकि विजय, राजेश, रवींद्र, अनुप व एक अन्य युवक घायल है। रविंद्र को गंभीर हालत को देखते हुए सिटी अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया गया है।