फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरमनप्रीत के फैन्स के लिए बुरी खबर, अभी देखने को नहीं मिलेंगे उनके लंबे लंबे सिक्स

Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Harmanpreet Kaur
देश की स्टार प्लेयर क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, उनके लंबे लंबे छक्के अभी कुछ समय तक देखने को नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
क्योंकि 28 साल की यह हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड में होने वाली महिला सुपर लीग से बाहर हो गई हैं। इस लीग के लिए उन्हें सरे स्टार की ओर से खेलना था। लीग से बाहर होने की वजह है कंधे में लगी चोट, जिसकी वजह से वह काफी परेशान हैं। हालांकि एमआरआई हो गई है और इलाज भी शुरू हो गया है, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

3 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
बता दें कि महिला सुपर लीग का आयोजन 10 अगस्त से 1 सितम्बर तक इंग्लैंड में किया जाएगा। हमरमनप्रीत इससे पहले महिलाओं की बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की टीम की ओर से भी खेल चुकी हैं। हाल ही में महिला विश्व कप टूर्नामेंट के सेकेंड सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमन ने 171 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसके लिए वे दुनिया भर में सराही गई।

4 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
आजकल हरमनप्रीत अपने घर आई हुई हैं। रविवार को मोगा पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। अमृतसर हवाई अड्डे पर उन्हें लेने पारिवारिक सदस्य व अन्य लोग पहुंचे थे। डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने उनका स्वागत किया। उसके बाद खुली जीप में सवार होकर अपने गांव दुनेके शाम को पहुंची। इस दौरान सभी हरमनप्रीत की एक झलक पाने के लिए बेताब थे।
विज्ञापन

5 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
स्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर रविवार शाम मोगा के गांव लंडेके पहुंची। यहां प्रशासनिक अफसरों और राजनेताओं के साथ फैंस ने उनका फूलों की बारिश से जोरदार स्वागत किया। गांव के गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के बाद जगह-जगह स्वागत के बीच उनका काफिला दुन्नेके स्थित घर पहुंचा। हरमन मुम्बई से दिल्ली तथा वहां से अमृतसर रविवार दोपहर ही पहुंच गई थी, लेकिन शाम 5 बजे ही घर पहुंच पाईं।

 
विज्ञापन

6 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
हरमनप्रीत ने बताया कि शुक्रवार को वे दिल्ली में थी। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। इसके बाद उनका सीधे मोगा आना था, लेकिन कंधे में दर्द को देखते हुए मुंबई चली गई थीं। वहां कुछ टेस्ट हुए और डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। वहां से ही दिल्ली होते हुए वे अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
star cricketer harmanpreet kaur
हरमनप्रीत ने कहा कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 115 गेंदों में 171 रनों की पारी उसके क्रिकेट कैरियर की सबसे यादगार पारी है। इस पारी ने उसे रातों रात स्टार बना दिया। यूं तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचना भी बड़ी उपलब्धि है, लेकिन फाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला कड़ा रहा। इससे हमने काफी कुछ सीखा जो भविष्य में हमारी जीत को यकीनी बनाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें