रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती और कुछ युवकों ने ऐसा कांड कर दिया कि उनके परिजन शर्मसार हो जाएंगे जानकर। मामला ऐसा कि पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
2 of 8
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ का है। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 करोड़ रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। ठगों को दिए रुपये वापिल लेने के लिए पीड़ित युवक अब दर-दर भटक रहे हैं। युवकों ने बहादुरगढ़ सदर थाने में एक महिला समेत कुल चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 8
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
शिकायतकर्ता गुरुग्राम निवासी सतीश और चरखीदादरी निवासी वेदपाल ने छारा की रहने वाली सोनिया, सोनीपत के कुलदीप व गढ़ी निवासी दूधनाथ और सचिन पर धोखाधड़ी कर पांच करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित सतीश का कहना है कि गांव छारा निवासी सोनिया उसकी रिश्तेदारी में है। गत 21 जुलाई 2015 का उसके पास सोनिया का फोन आया। सोनिया ने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
4 of 8
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
सतीश ने बताया कि मुझे नौकरी की जरूरत थी तो मैं भी सोनिया के झांसे में आ गया। सोनिया से मिला तो उसने कहा कि रेलवे विभाग में डायरेक्टर कुलदीप के साथ उसकी जान-पहचान है। उन्हीं ने उसे रेलवे में नौकरी पर लगवाया गया। तुम भी नौकरी लग सकते हो, लेकिन इसके लिए 5 लाख देने पड़़ेंगे। जिस पर भरोसा करके 3 अगस्त 2015 को तीन लाख रुपये सोनिया को दे दिए। सोनिया में फॉर्म भी खुद ही भर दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
सतीश ने बताया कि 14 अक्तूबर 2016 को ज्वाइनिंग पत्र दिया गया। यह पत्र सोनीपत के कुंडली स्थित अंशज प्लाजा मैक्साइज सोसाइटी के फ्लैट नंबर-ए15 में उसे कुलदीप सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा दिया गया। उस वक्त कुलदीप ने कहा कि वह रेलवे में आईएएस रैंक पर है और उसे पावर है कि वह घर पर ही रहकर रेलवे ट्रेनिंग पूरी करवा सकता है। उस समय उसके अलावा वहां 12 युवक और मौजूद थे। कुलदीप ने छह महीने तक ट्रेनिंग करवाई।
विज्ञापन
6 of 8
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
सतीश ने बताया कि ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शेष दो लाख रुपये उसने सोनिया को दे दिए। ट्रेनिंग के बाद जब नौकरी लगने की बात आई तो टाल-मटोल रवैया अपनाया जाने लगा। ज्वाइनिंग न होने को काफी समय बीत गया और फिर उसका शातिरों से संपर्क टूट गया। बाद में अंदेशा हुआ कि उक्त रेलवे की ट्रेनिंग फर्जी थी। उसके साथ धोखा किया गया है। केवल उसे ही नहीं, उन्होंने दर्जनों युवकों को ठगी का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
सतीश ने बताया कि झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम व चरखी दादरी के अलावा राजस्थान के अलवर जिले के काफी युवा ठगी का शिकार हुए हैं। वहीं, पीड़ित वेदपाल ने कहा कि बेरोजगारी से पीछा छुड़ाने के लिए इधर-उधर से रुपयों का जुगाड़ किया था। नौकरी तो मिली नहीं, अब कर्जा और हो गया। पुलिस ठगी के चारों आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें उनका पैसा दिलाए और आरोपियों को ऐसी सख्त सजा दे कि वे फिर कभी किसी के साथ ठगी न करें।
युवकों की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जा रही है। युवकों से मिले फोन नंबरों के आधार पर उक्त लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
- जसबीर सिंह, इंस्पेक्टर, थाना सदर बहादुरगढ़।