हाईवे पर मामूली सी लापरवाही भी कितनी भारी पड़ सकती है, आपको इस बात का अंदाजा इस खबर को पढ़कर लग जाएगा। देखिए
विज्ञापन
2 of 10
लुधियाना में कार ने तीन लोगों को कुचला
पंजाब पंजाब के लुधियाना की है, जानकारी के अनुसार बलजीत कौर, सन्नी और बलविंदर सिंह दोराहा की एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। तीनों को रोजाना कंपनी की बस साहनेवाल थाने के पास डिवाइडर के पास से ले जाती थी। वीरवार सुबह करीब आठ बजे भी तीनों वहां खड़े हुए थे।
विज्ञापन
3 of 10
लुधियाना में कार ने तीन लोगों को कुचला
इसी दौरान कश्मीर सिंह और उसके साथी कपूरथला से फतेहगढ़ साहिब धर्मस्थल पर माथा टेकने अपनी एक्सयूवी 500 गाड़ी में जा रहे थे। सुबह की बरसात के कारण हाईवे पर पानी जमा था। गाड़ी चला रहे कश्मीर सिंह ने गाड़ी तेज रफ्तार में ही पानी के ऊपर से निकाल दी।
4 of 10
Ludhiana Accident
इससे पानी गाड़ी के अगले शीशे पर आ गया। कश्मीर सिंह को आगे नजर नहीं आया और गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी और बस का इंतजार कर रहे तीनों लोगों को टक्कर मार दी। तीनों काफी दूर अलग अलग दिशाओं में जाकर गिरे।
विज्ञापन
5 of 10
Ludhiana Accident
टक्कर मारने के बाद कश्मीर सिंह और उसके साथी गाड़ी से निकलकर फरार हो गए। टक्कर से तीनों अलग अलग दिशाओं में जाकर गिरे और मौके पर ही सभी की मौत हो गई। हादसे से डिवाइडर पर चढ़ी कार के भी परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
6 of 10
Ludhiana Accident
इसमें कार सवार चार में से दो लोगों को मामूली चोटें आई है। मृतकों की पहचान गांव भोरेवाल की बलजीत कौर (38), सन्नी (26) और बलविंदर सिंह (38) के रुप में हुई है। हादसे के बाद आस-पास के लोग और मृतकों के घर वालों ने दोनों तरफ से जीटी रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन
7 of 10
Ludhiana Accident
तीन कर्मचारियों की मौत की सूचना मिलते ही उनकी फैक्टरी के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा तीनों के घर वाले भी वहां आ गए। गुस्साए लोगों ने साढ़े आठ बजे हाईवे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दोनों तरफ से जाम लगा दिया। इसी दौरान पता चला कि दिल्ली से लाहौर जाने वाली सदा-ए-सरहद बस वहां से गुजरेगी।
8 of 10
Ludhiana Accident
प्रदर्शनकारी उसे रोकना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोका। इस पर पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ कहासुनी हो गई। पुलिस ने जबरदस्ती प्रदर्शनकारियों को पीछे कर बस को वहां से निकलवाया। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुलवाया गया।
9 of 10
Ludhiana Accident
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जांच के दौरान पता चला कि कार कश्मीर सिंह की है और उसके साथ रणधीर सिंह, जसवंत सिंह और बलविंदर सिंह गाड़ी में थे। सभी गाड़ी से फरार हो कर दोराहा की तरफ गए हैं। पुलिस को पता चला कि गाड़ी में सवार रणधीर सिंह और जसवंत सिंह मामूली रुप से घायल हुए हैं और दोनों दोराहा अस्पताल में दाखिल हैं। पुलिस ने दोनों को दोराहा अस्पताल से काबू कर लिया, जबकि बलविंदर को अस्पताल के पास से पकड़ लिया गया। गाड़ी चालक कश्मीर सिंह वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी कश्मीर सिंह फरार है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर राजवंत पाल सिंह, एसएचओ, थाना साहनेवाल