फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बेहद खास हैं ये कोविड कमांडो, कोरोना से जंग में पूरी तरह हैं सक्षम, पढ़ें- खूबियां

Wed, 08 Apr 2020 12:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना महामारी को मात देने के लिए अब मोहाली पुलिस ने कोविड कमांडो का दस्ता तैयार किया है। यह दस्ता पूरी तरह से अति आधुनिक ड्रेस और उपकरणों से लैस है। जो कि जरूरत पड़ने पर कोरोना से संक्रमित जिले के किसी भी एरिया में सिर्फ 30 मिनट में पहुंचकर अपना काम करेगा। इसके पीछे कोशिश यह है कि इस मुश्किल की घड़ी में देश में फैल रही महामारी के दौरान भी पुलिस अपने काम को बढ़िया तरीके से कर पाए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने मंगलवार को सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कांप्लेक्स में उक्त दस्ते को मीडिया से रूबरू करवाया। उन्होंने साफ किया है कि पुलिस वाले फ्रंटलाइन पर काम करते हैं, जहां पर रिस्क फैक्टर सबसे अधिक रहता है। जबकि अभी तब यह भी पता नहीं है कि यह जंग कितनी लंबी चलेगी। ऐसे में पुलिस मुलाजिमों की सुरक्षा के लिए यह स्पेशल दस्ता तैयार किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह इस महामारी पर विजय हासिल करेंगे। इस मौके पर कोरोना के नोडल अफसर एवं डीएसएपी एयरपोर्ट अमरोज सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन

3 of 6
इससे पहले यह टीम एक एप भी तैयार कर चुकी है। जिसमें जो लोग कोरोना पीड़ित होंगे या क्वारंटीन पर चल रहे होंगे, उन्हें अपनी जानकारी अपलोड करनी होगी। इससे पुलिस उन पर नजर रखेगी। इसके अलावा आम लोग यदि उक्त एप डाउनलोड करते हैं तो जब वह संक्रमित एरिया में जाएंगे तो उनके मोबाइल पर इस एप के जरिये पहले ही मैसेज आ जाएगा कि वह उस एरिया से गुजर रहे हैं जहां नजदीक की कोई कोरोना पीड़ित क्वारंटीन पर चल रहा है, और वह सावधान हो जाएंगे।

4 of 6
जिले में कहीं भी 30 मिनट में पहुंचेंगे
मिली जानकारी के मुताबिक जैसे कोरोना महामारी को कोविड-19 भी कहा जाता है। इसी तरह पुलिस ने यह दस्ता तैयार किया है। उसमें भी 19 कमांडोज शामिल किए गए हैं। जिन्हें इस मुश्किल हालात में लड़ने की पूरी तरह से ट्रेनिंग दी गई है। यह सारे जवान अपनी इच्छा शक्ति से इस ग्रुप में शामिल हुए हैं, जो कि देश की सेवा करना चाहते हैं। वहीं, 30 मिनट के अंतराल में यह जिले में कहीं भी जाकर मोर्चा संभाल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इस सामान से लैस हैं यह कमांडोज
कोविड कमांडोज व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के साथ लैस हैं। इसके साथ ही इन्हें उचित तरीके से पहनने, उतारने और निष्पादन के बारे में उचित ट्रेनिंग दी गई है। इतना ही नहीं पुलिस की तरफ से उन्हें गो-बैग प्रदान किया गया है। इसमें कमांडो के लिए पीपीई और फर्स्ट एड समेत अन्य जरूरी चीजें मौजूद रहेंगी। इन कमांडोज को सिंगल पियर ऑफ डिस्पोजेबल बैग तक दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मरीज को अस्पताल लाने की दी ट्रेनिंग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कमांडोज पूरी तरह ट्रेंड हैं। इन्हें हेल्थ डिपार्टमेंट के मुलाजिमों के साथ काम करने का अनुभव है। इतना ही नहीं इस समस्या से निपटने के लिए मॉक ड्रिल तक हो चुकी है। इसमें उन्हें नॉक कापरेटिव पेशेंट से निपटने के तरीके भी समझाए गए हैं। इसके अलावा अन्य हालातों से निपटने में भी यह पूरी तरह से सक्षम हैं, क्योंकि इन्हें स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें