थाली और तालियों के बाद बारी आई उम्मीदों के दीप जलाने की। पीएम मोदी ने अपील की और देशभर की जनता ने भी सहयोग किया। एकजुट होकर उजालों का पर्व मनाकर संदेश दिया कि कोरोना महामारी को हराकर ही रहेंगे, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 10
उम्मीदों के दीप जलाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर चंडीगढ़वासियों ने भी उजालों का पर्व मनाया। नौ बजते ही हर सेक्टर में लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दीं। फिर उन्होंने दीप जलाकर व मोबाइल की फ्लैश लाइट से संदेश दिया कि कोरोना हमें हरा नहीं सकता। भारतवासी महामारी का दमन करके रहेंगे, इसे देश से भगाकर रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 10
उम्मीदों के दीप जलाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हरियाणावासी भी एकजुट हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उनके मंत्रिमंडल, प्रदेश के आला अफसरों, गणमान्य हस्तियों ने भी उजालों के दीप जलाए। प्रदेशवासियों ने एकजुट होकर सामूहिक संकल्प लेकर उत्साह दिखाया।
4 of 10
उम्मीदों के दीप जलाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पंजाबवासियों ने भी उजालों का पर्व मनाया। कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल, दिग्गज राजनेताओं, प्रदेश के आला अफसरों, गणमान्य हस्तियों ने घरों में दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ राष्ट्र के सामूहिक संकल्प और एकजुटता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 10
उम्मीदों के दीप जलाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता का संदेश देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अपने आवास पर उम्मीदों के दीप जलाए।
विज्ञापन
6 of 10
उम्मीदों के दीप जलातीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल
- फोटो : अमर उजाला
मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी दीये जलाकर गुरबाणी सुनते हुए उजालों का पर्व मनाया।
विज्ञापन
7 of 10
उम्मीदों के दीप जलाते पीजीआई निदेशक डॉ. जगतराम
- फोटो : अमर उजाला
पीजीआई चंडीगढ़ के निदेशक प्रोफेसर डॉ. जगतराम ने भी अपने आवास पर उम्मीदों के दीये जलाए।
8 of 10
उम्मीदों के दीप जलाते गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता दिखाते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी अपने आवास पर उम्मीदों के दीये जलाए।
उम्मीदों के दीप जलाते बलबीर सिंह सीनियर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर भी पीएम मोदी की मुहिम का हिस्सा बने और अपने घर में उम्मीदों का दीया जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल होने का उत्साह दिखाया।