फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के भक्त बेफिक्र होकर अमरनाथ यात्रा पर जाएं, कई खास सुविधाएं मिलेंगी

Thu, 22 Jun 2017 02:51 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Amarnath Yatra 2017
बाबा बर्फानी के भक्त बेफिक्र होकर अमरनाथ यात्रा पर जाएं, क्योंकि इस बार यात्रियों को घर जैसा माहौल मिलेगा और साथ ही कई तरह की खास सुविधाएं।
विज्ञापन

2 of 8
amarnath yatra
समुद्र तल से करीब 13 हजार फुट ऊंचाई पर विराजमान बाबा अमरनाथ बर्फानी के भक्तों को यात्रा के दौरान घर जैसी सुविधा मिलेगी। शहर की धार्मिक संस्था शिव पार्वती सेवादल ने यात्रा के दौरान अनूठी पहल करने की तैयारी कर ली है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। सात ट्रकों में शेड निर्माण और लंगर का सामान भेज दिया गया है। 10 दिन में शेड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
amarnath yatra
शेड 20 जून से बनना शुरू हो गया है। शिव पार्वती सेवादल के प्रधान राजेंद्र सिंह सावंत ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों को ट्रैक सूट, रेन कोट, छाता, टार्च, जूते भी दिए जाएंगे। इसका कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। यात्रा के दौरान जो भक्त भीग जाएंगे उनके लिए नए वस्त्र भी संस्था की ओर से दिए जाएंगे। संस्था की ओर से दो हजार ट्रैक सूट की व्यवस्था की जा रही है।

4 of 8
amarnath yatra
ये मिलेंगी सुविधाएं
भक्तों को आक्सीजन मेकिंग मशीन, लेग मसाजर, फुट मसाजर, कंबल, रजाई, गद्दे मिलेंगे। भक्तों के बीमार होने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 8
अमरनाथ यात्रा
ये मिलेंगे लजीज व्यंजन
लंगर में चावल, दाल, चपाती, गर्म पानी, तीन प्रकार की सब्जियां, पापड़, सलाद, आंवला और सेब का मुरब्बा, खिचड़ी, पोहा और दलिया के अलावा सैंडविच, टोस्ट, ब्रेड जैम, विभिन्न फ्लेवर की कॉफी और विभिन्न प्रकार के सूप भक्तों को परोसे जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 8
अमरनाथ यात्रा
हवन सामग्री भी मिलेगी
भक्तों को संस्था के शिविर में हवन करने का भी मौका मिलेगा। उन्हें हवन सामग्री भी संस्था की ओर से मुफ्त मिलेगी। संस्था की ओर से पांच क्विंटल हवन सामग्री शिविर में पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा सेवादारों का बीमा कराया गया है ताकि किसी भी प्रकार के अनहोनी होने पर बीमा क्लेम मिल सके। प्रीमियम की राशि संस्था की ओर से बीमा कंपनी को दी जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
अमरनाथ यात्रा
डाक्टरों और मरीजों को भी भोजन
शिव पार्वती सेवादल के प्रधान राजेंद्र सिंह सावंत के मुताबिक बेस कैंप के अस्पताल के डाक्टरों, नर्स और मरीजों के लिए भी भोजन की व्यवस्था शिव पार्वती सेवादल की ओर से होगी। डाक्टरों की सलाह पर मरीजों के लिए भी खाना शिविर में तैयार होगा और संस्था के सेवादार मरीजों को भोजन परोस कर आएंगे।
विज्ञापन

8 of 8
अमरनाथ यात्रा
सुरक्षा बलों को भी चाय कॉफी की सेवा होगी
शिव पार्वती सेवादल के खजांची जोगेंद्र पाल ने बताया कि संस्था की ओर से बालटाल शिविर से छह किलोमीटर दूरी पर विभिन्न नाकों और पोस्ट पर सुरक्षा में तैनात, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल और सेना के जवानों और स्थानीय पुलिस को रात में चाय और कॉफी की सेवा संस्था के सेवादार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें