फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनाली फौगाट को क्यों बोलना पड़ा- मैं हूं हरियाणा की जाट, खड़ी कर दूंगी सबकी खाट, इशारों में दिग्गज नेता पर बोला हमला

Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी आदमपुर (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फौगाट - फोटो : sonali_phogat_official
मैं हूं हरियाणा की जाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट। यह कहते हुए भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट ने शुक्रवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की मीटिंग में उनकी राय जानी। भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई का विरोध करना आरंभ कर दिया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फौगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनाली फौगाट ने कहा कि भाजपा एक बहुत बड़ी पार्टी है। पार्टी में किसी के आने व जाने पर उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जब वह कोई बात करती हैं तो उसकी बात ऊपर तक सुनी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फौगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके कार्यकर्ताओं के काम नहीं करेगा तो वह उनको सबक सिखाना भी जानती हैं। सोनाली फौगाट ने कहा कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है कोई भी उनका काम करने से मना नहीं कर सकता है, चाहे कोई भी विधायक पार्टी में शामिल हो।

4 of 5
सोनाली फौगाट - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि मैं हूं हरियाणा की जाट, नाम है सोनाली फौगाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट और आगे-आगे देखिए सोनाली फौगाट के ठाठ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फौगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कुलदीप बिश्नोई का नाम लिए बगैर ही कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन काम करने वाला है, क्या आप इस संगठन के अनुरूप काम कर लेंगे। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करेगा वही फैसला हमें मंजूर होगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम राणा, संदीप बिल्लेवाल, ओमप्रकाश खिचड़ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें