उदास चेहरों पर मुस्कराहट लाने की कवायद के तहत सीईवीए ड्रामा ग्रुप के 15 कलाकारों ने क्लोन बनकर बच्चों को हंसाया। उदास चेहरों पर मुस्कराहट लाने के लिए सिटी के सेंटर फॉर एजुकेशन एंड वालंटरी एक्शन ड्रामा रेपटरी कंपनी के कलाकारों ने गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 में क्लाउनिंग की।
विज्ञापन
2 of 5
सीईवीए ड्रामा ग्रुप के 15 कलाकारों ने क्लोन बनकर बच्चों को हंसाया
- फोटो : amar ujala
हॉस्पिटल के पेडियाट्रिक वार्ड की ओपीडी में सीईवीए ड्रामा ग्रुप के 15 कलाकारों ने क्लोन बनकर बच्चों को हंसाया। यह ग्रुप पिछले 6 महीने से इस हॉस्पिटल में क्लाउनिंग कर रहा है। क्लोन बने रंगमंच कर्मी जीएस चन्नी ने बताया कि हमारा उद्देश्य सभी को खुश रखना है। इससे पहले भी सीईवीए ड्रामा कंपनी कई सेक्टरों में क्लाउनिंग कर चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
सीईवीए ड्रामा ग्रुप के 15 कलाकारों ने क्लोन बनकर बच्चों को हंसाया
- फोटो : amar ujala
गुरप्रीत कौर (46), प्राइवेट टीचर, जीरकपुर ने बताया कि मैं पिछले एक साल से थिएटर के इस ग्रुप से जुड़ी हूं। मरीजों के चेहरे पर हंसी लाने के लिए हमारा ग्रुप ऐसे प्रयास करता रहता है।
4 of 5
सीईवीए ड्रामा ग्रुप के 15 कलाकारों ने क्लोन बनकर बच्चों को हंसाया
- फोटो : amar ujala
शीला(47), गृहिणी, सेक्टर-45 सी ने बताया कि कहते हैं बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज कई बार एक मुस्कराहट ही कर देती है। लेकिन अस्पताल का माहौल इस प्रकार होता है कि वहां रहकर आम इंसान भी चिड़चिड़ा हो जाता है। मरीजों को ऐसे माहौल से उभारने के लिए हमने अस्पताल में क्लोनिंग की।
सीईवीए ड्रामा ग्रुप के 15 कलाकारों ने क्लोन बनकर बच्चों को हंसाया
- फोटो : amar ujala
जसबीर (25), थिएटर आर्टिस्ट, सेक्टर 22 ने कहा कि क्लोनिंग का शौक बचपन से था। जब से सीईवीए ग्रुप से जुड़ा हूं, शौक से समाज के लिए भी कुछ करने का मौका मिल रहा है।