फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत-पाकिस्तान' मे हो रही थी फाइट, अचानक लगने लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे, यह थी वजह

Mon, 12 Nov 2018 12:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 9
पहलवानों में फाइट
'भारत-पाकिस्तान' की रिंग में जोरदार भिड़ंत हुई, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि प्रतियोगी पाकिस्तानी झंडा फहराने लगा। यह देखकर दर्शक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
विज्ञापन

2 of 9
पहलवानों में फाइट
दरअसल, पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक दिवसीय सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें एक मुकाबला भारत व पाकिस्तान के रेसलर के बीच में भी हुआ, जीत भारतीय रेसलर की हुई, जिसे पाकिस्तानी रेसलर स्वीकार न कर पाए और रिंग में अपने देश का झंडा फहराने लगे। यह देखकर दर्शक काफी उत्तेजित हो गए और रिंग के चारों तरफ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगने लगे।
विज्ञापन

3 of 9
पहलवानों में फाइट
अगला मैच दुबे व वीआईपी के बीच हुआ, जिसमें सुपर वीआईपी की जीत हुई। इस बीच एक मैच महिला रेसलर का भी रहा, जिसे देख दर्शक अपनी कुर्सियों से उठकर हूटिंग करने को मजबूर हो गए। मुकाबला सीडब्ल्यूई दीवा तीबिया व कलीशिया के बीच हुआ, जिसमें कलीशिया सीडब्ल्यूई दीवा बनी व विजेता रहीं। रॉयल रंबल फाइट 20 मिनट तक चली। जिसमें माइक टर्वर विजेता रहे।

4 of 9
पहलवानों में फाइट
इसके बाद दिनेश व मेट एक्स स्टेटिक के बीच मुकाबला हुआ, जिसके विजेता दिनेश रहे। यह फाइट 10 से 12 मिनट तक चली। इसके बाद क्रिमसन ब्रोडिया, जीतू और हरमन के बीच मुकाबला हुआ। यह मुकाबला 10 मिनट का चला। इसके विजेता क्रिमसन बरोडिया रहे। वहीं, आवेश आर्या का मुकाबला 10 मिनट तक हुआ, जिसमें आवेश विजेता रहे। सूर्या व माइक के बीच लेडर मैच में माइक विजेता रहे। मुकाबला 10 मिनट तक चला।
विज्ञापन

5 of 9
पहलवानों में फाइट
क्रिस ने फैसले पर जताया विरोध, कुर्सियों से पीटा
अंतिम मुकाबला सुखी और क्रिस मास्टर के बीच हुआ, जो कि वन टू वन रहा। क्रिस ने रेफरी के फैसले का विरोध जताया तो सीडब्ल्यूई के स्टूडेंट्स रिंग में उतर आए व क्रिस मास्टर को पीटने लगे, जिस पर क्रिस को बचाने के लिए क्रिमसन रिंग में पहुंचे। इस दौरान क्रिस ने खली को ललकारते हुए कहा कि वह सुखी से नहीं बल्कि खली से मुकाबला करने आया है। खली भी अपने देशवासियों की तरह कायर हैं। खली में दम है तो रिंग में आएं कहते हुए क्रिमसन व क्रिस रिंग से वापस चले गए। जिसके बाद खली ने रिंग में आकर कहा कि आज का महाकुंभ बहुत ही शानदार रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
पहलवानों में फाइट
महिला दर्शकों से हुई धक्कामुक्की
महाकुंभ की शुरुआत में गेट पर बाउंसर बैठे नजर आए। हैरानी की बात यह है कि वहां ना तो लेडीज पुलिस थी ना ही बाउंसर। महिलाओं को मल्टीपर्पज हाल के अंदर जाने के लिए धक्का मुक्की सहन करनी पड़ी। मुकाबला शुरू होने के बाद अचानक बिना टिकट के एंट्री की जाने लगी ताकि हाल के अंदर दर्शकों की संख्या अधिक लगे। जिसके बाद 2 हजार से अचानक 4-5 हजार के करीब दर्शक संख्या हो गई।
विज्ञापन

7 of 9
राखी सावंत
राखी सावंत और अर्शी खान के ठुमकों पर झूमे दर्शक
रेसलरों ने जहां अपनी फाइट से लोगों को चौंकाया, वहीं अभिनेत्री राखी सावंत और बिग बॉस-11 की प्रतिभागी रहीं अर्शी खान के ठुमकों पर लोग जमकर झूमते नजर आए। पंजाबी गायकों ने भी अपने गीतों से समां बांधा। बिग फाइट में अंबाला सांसद रत्नलाल कटारिया पत्नी बंतो कटारिया के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनके लिये सौभाग्य की बात है कि खली की ओर से यह आयोजन उनके संसदीय क्षेत्र में दो जगह करवाया जा रहा है।

8 of 9
the great khali
युवाओं को बेहतर मंच प्रदान करना मुख्य उद्देश्य
द ग्रेट खली ने बताया कि चैंपियनशिप करवाने का उनका मुख्य उद्देश्य देश के युवा रेसलर को मंच प्रदान करना है ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए विदेश की बजाए अपने देश में बढ़िया मंच मिल सके। उन्होंने बताया कि अगली फाइट 13 नवंबर को अंबाला और 16 को करनाल में होगी। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। खली ने बताया उसके बाद फाइट 18 नवंबर को पंजाब के नंगल में होगी। इन फाइटों में विदेशी रेसलर भी हिस्सा लेंगे। इस फाइट में हिस्सा लेने वाले सबसे ज्यादा रेसलर हरियाणा के हैं।     
विज्ञापन

9 of 9
the great khali
प्रशासन से लड़ाई लड़कर हारे खली
खली ने प्रशासन से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चैंपियनशिप को लेकर पहले उन्हें प्रशासन से लड़ाई लड़नी पड़ी और आज प्रशासन से लड़ाई लड़ कर थक चुके हैं नहीं तो वह भी इस मुकाबले में फाइट करते। पहले चरण में 15 फाइटर के बीच रॉयल रंबल मुकाबला हुआ, जिसमें दिनेश, क्रोमैन, आवेश, पारूल, जो सन, हितेर, कमेश, मेट एक्स स्टेटिक, बीस्ट पांडे जी, रवि पृथ्वी सिंह, प्रिंस, बलजीत, सुपर वीआईपी, विहार, हरमन, जीतू व माइक टर्वर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें माइक टर्वर विजेता रहे।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें