फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लापता टेक्नीशियन के घर में मिला कंकाल, भतीजे ने देखा तो चाची बोली- कुत्ते का है

Sat, 24 Oct 2020 02:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के विकास नगर में डेढ़ साल से लापता टावर टेक्नीशियन के निर्माणाधीन मकान में खुदाई के वक्त एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। टेक्नीशियन के भतीजे ने कंकाल देखा तो उसकी पत्नी बोली, यह कुत्ते का कंकाल है, उसकी खोपड़ी है, डर मत, तेरे चाचा ने ही इसे यहां दफनाया था। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भतीजा ने अपने माता-पिता को बात बताई तो टेक्नीशियन के भाई मौके पर पहुंचा। तब तक टेक्निशियन की पत्नी ने कंकाल को एक और गड्ढा खोदकर दबा दिया था। उन्होंने कस्सी से खुदाई की तो नर कंकाल निकला। सेक्टर-29 थाना पुलिस को मौके पर पहुंची। भाईयों ने नर कंकाल की डीएनए जांच कराने की मांग की है। उन्हें संदेह है कि नर कंकाल उनके लापता चल रहे भाई का हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
घर के बाहर जमा लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलखेड़ी निवासी हरिओम ने बताया कि 18 साल से विकास नगर में रहते है। उसके भाई हरबीर (31) की 12 साल पहले सोनीपत के चंदौली निवासी गीता से शादी हुई थी। हरबीर इंडस टावर कंपनी में टेक्नीशियन का काम करता था। डेढ़ साल पहले संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया, जिसकी सूचना भी उन्हें कुछ दिनों बाद मिली। हरबीर की पत्नी ने मकान का निर्माण शुरू कराया। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे उनका बेटा विशेष चाची गीता के साथ था। टॉयलेट का गड्ढा खोदने पर बेटे को कंकाल दिखा। हरबीर की पत्नी ने उनके बेटे से कहा कि कुत्ते का कंकाल है लेकिन बेटे ने जब यह बात बताई तो वह मौके पर पहुंचे और खुदाई की। उसमें से नर कंकाल निकला।

4 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गड्ढा खोदने लगे तो गीता ने कस्सी छीनकर फेंक दी
विशेष ने पिता को बताया कि चाची के घर एक खोपड़ी, जबड़ा, हाथ- पैर की हड्डी मिली है। जिससे सुनकर वह हैरान हो गया। वह पत्नी बबीता के साथ वहां गया लेकिन तब तक टॉयलेट के साथ ही दूसरी जगह गड्ढा खोदकर कंकाल को गीता ने दबा दिया था। गड्ढा खोदने का प्रयास किया तो गीता ने उनके हाथ से कस्सी छीनकर फेंक दी। फिर वह लौट आए और अपने भाई बिल्लू व मां बिमला के साथ गए और खुदाई में नर कंकाल मिला।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाइयों को शक हरबीर का है कंकाल, डीएनए जांच की मांग की
भाइयों ने शक जताया कि कंकाल उनके ही भाई हरबीर का है लेकिन पुष्टि नहीं है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी राजबीर सिंह, सीआइए वन प्रभारी राजपाल सिंह, एफएसएल इंचार्ज नीलम आर्य, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त आइटीआई के प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कुमार समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मांग पर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा।
विज्ञापन

हरबीर के माता-पिता व भाइयों को घर में नहीं घुसने देने का आरोप

6 of 7
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरबीर के भाई बड़े हरिओम ने बताया कि वह सात बहन भाई है, जिनमें सबसे बड़ा वह और उससे छोटा हरबीर फिर सुनील, बिल्लू, सत्यवान, मानसिंह व एक बहन ममता है। उसके पिता सतबीर व मां बिमला दोनों घर पर रहते है। हरबीर के तीन बच्चे है, जिनमें दो बेटी तन्नू (11), मिनाक्षी(9) व बेटा रितिक(7) है। आरोप है कि हरबीर शादी के एक साल तक इकट्ठा रहा लेकिन उसके बाद से ही हरबीर की पत्नी उसे लेकर अलग मकान में रहती थी, जब भी वह माता-पिता या बच्चे मिलने जाते थे, वह निकाल देती थी।गीता के मकान के सामने से हाल ही में तीन फुट उंची गली बनी है, जिस वजह से गीता का मकान नीचे में आ गया था। गीता ने अपनी मां व मोसेरे भाई नरेश के साथ मिलकर मकान को उंचा उठाने के लिए चिनाई लगवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
20 जुलाई को पत्नी ने कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, पर्चे भी छपवाएं
हरबीर पिछले साल अप्रैल में लापता हुआ था लेकिन तीन माह के बाद 20 जुलाई 2019 को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उसकी तलाश के लिए पर्चे भी छपावाएं लेकिन आज तक हरबीर का कोई सुराग नहीं लगा है। पत्नी गीता का कहना है कि पति टावर से एक लाख रुपये की सामान चोरी के आरोप में जेल में गया था, जिसको वह जमानत कराकर बाहर लाई थी। उसी दिन वह शराब पीकर घर आया था और उसी दिन संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया था।

डीएनए जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि नर कंकाल हरबीर का है या किसी और का। इस मामले में फिलहाल कोई शिकायत भी नहीं मिली है। नर कंकाल को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। - राजबीर सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें