फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़े, पिता की विधायकी का रौब दिखाया, पुलिस ने चालान काट हाथ में थमाया

Fri, 17 Mar 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
सिमरजीत बैंस के बेटे की गाड़ी का चालान काटा - फोटो : अमर उजाला
एक तो नियम तोड़ा उपर से जब पुलिस कर्मियों ने रोका तो बात करने के बजाय रौब झाड़ना शुरू कर दिया कि मै तो विधायक का बेटा हूं, तस्वीरों में देखिए पूरा मामला... 
विज्ञापन

2 of 5
सिमरजीत बैंस के बेटे की गाड़ी का चालान काटा - फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के लुधियाना का है जहां, मॉडल टाउन में नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस के बेटे अजयप्रीत का चालान काट दिया। वह बिना सीट बेल्ट के फार्च्यूनर (पीबी10 सीएस 0121) चला रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
सिमरजीत बैंस के बेटे की गाड़ी का चालान काटा - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस के एसीपी मनप्रीत सिंह के मुताबिक वह गाड़ी से उतर कर बात करने के बजाय पुलिस को रौब दिखाने लगा कि यह मौजूदा विधायक की गाड़ी है। कोई चालान कैसे कर देगा। इसके बाद एसीपी ने चालान काट दिया। 

4 of 5
सिमरजीत बैंस के बेटे की गाड़ी का चालान काटा
एसीपी ट्रैफिक मनप्रीत की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज चौक में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस का बेटा अजयप्रीत वहां से निकला। उसने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। पुलिस ने उसे रोका। गाड़ी रुकते ही उसने पुलिस मुलाजिमों से बात करने के बजाय उन पर रौब झाड़ना शुरू कर दिया कि वह विधायक सिमरजीत बैंस का बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिमरजीत बैंस के बेटे की गाड़ी का चालान काटा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस मुलाजिमों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब मुलाजिमों ने उसे एसीपी से बात करने के लिए कहा तो उसने एसीपी पर भी रौब झाड़ना शुरू कर दिया। एसीपी ने उसे कागजात दिखाने के लिए कहे तो वह बदसलूकी करने लगा। इस पर एसीपी ने उसका चालान काट दिया। पहले अजयप्रीत ने चालान लेने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने चालान उसकी गाड़ी पर रख दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें