हरदीप सिंह के चाचा मनप्रीत सिंह ने कहा कि ट्वीट के चंद घंटे में ही इसका असर देखने को मिलेगा, यह कभी नहीं सोचा था। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में रानियां के 24 वर्षीय हरदीप सिंह की हत्या के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीड़ित परिवार को सहायता का भरोसा दिया है। पीड़ित परिवार ने बुधवार को विदेश मंत्री को ट्वीट करते हुए सहायता की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
2 of 5
न्यूजीलैंड में सिख युवक हरदीप की हत्या
कुछ देर बाद ही विदेश विभाग ने इस पर एक्शन लेते हुए न्यूजीलैंड में भारतीय हाईकमीशन ऑफिसर संदीप सुध से बातचीत की। इसके बाद बुधवार रात को ही इंडियन हाईकमीशन ऑफिसर ने डीसी शरणदीप कौर बराड़ को ई-मेल करके जरूरी दिशानिर्देश दिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पीए ने फोन पर हरदीप के भाई रणजीत सिंह से बातचीत की है।
विज्ञापन
3 of 5
न्यूजीलैंड में सिरसा के युवक हरदीप का कत्ल
डीसी शरणदीप कौर बराड़ ने वीरवार सुबह मृतक हरदीप सिंह के परिजनों को अपने पास बुलाया। इंडियन हाईकमीशन ने सिरसा के डीसी को ई-मेल भेजकर कहा कि पीड़ित परिवार से तुरंत संपर्क करके उन्हें बताया जाए कि हरदीप सिंह के शव ऑकलैंड से इंडिया भेजने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। परिवार की पूरी हेल्प की जाएगी।
4 of 5
न्यूजीलैंड में सिख युवक हरदीप की हत्या
वीरवार सुबह साढ़े दस बजे मृतक के दादा बलदेव सिंह, भाई गुरदेव सिंह, भाई रणजीत सिंह, चाचा मनप्रीत सिंह डीसी आवास पहुंचे। डीसी ने पीड़ित परिवार से अपने निवास स्थित कैंप ऑफिस में बातचीत की। हरदीप सिंह के दादा बलदेव सिंह ने बताया कि डीसी ने उनसे कहा कि सरकारी खर्च पर हरदीप का शव न्यूजीलैंड से इंडिया उसके घर तक लाया जाएगा।
विदेश मंत्री का जताया आभार
हरदीप सिंह के चाचा मनप्रीत सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का आभार जताया और कहा कि ‘हमने सोचा था विदेश मंत्री को ट्वीट करके देखते हैं, शायद सरकार हमारी सहायता के लिए आगे आए। ट्वीट के चंद घंटे में ही इसका असर देखने को मिलेगा, यह कभी नहीं सोचा था। गौरतलब है कि हरदीप पर अज्ञात लड़की ने छुरे से हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायल हरदीप की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।