फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala Murder: मूसेवाला की हत्या में हो सकता है इस करीबी का हाथ, 15 दिन से चल रही थी तैयारी

Mon, 30 May 2022 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बठिंडा
विज्ञापन
1 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
मशहूर पंजाबी गायक, रैपर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हमलावर दो कारों में सवार होकर आए थे। हत्याकांड को उस समय अंजाम दिया गया, जब सिद्धू अपनी थार गाड़ी से दो साथियों के साथ मानसा के गांव जवाहरके के रास्ते गांव खारा-बरनाला जा रहे थे। हमले में उनके दो साथी घायल हैं, जिन्हें पटियाला राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और शुरुआती जांच में इस पूरे साजिश के पीछे किसी अपने का हाथ बता रही है।

आगे जानिए कौन है वो करीबी शख्स और इस हत्याकांड की तैयारी कितने दिनों से चल रही थी...
विज्ञापन

2 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में हो सकता कोई करीबी : सूत्र 
सूत्रों ने बताया कि पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या में किसी नजदीकी हाथ होने का संदेह है। जिसके चलते पंजाब पुलिस पंजाबी गायक मूसेवाला के निजी सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ कर रही। सूत्रों से जो एक वीडियो प्राप्त हुआ उसमें दिखाई दे रहा कि पंजाबी गायक मूसेवाला अपनी काले रंग की महिंदरा थार में गांव जवाहरके के समीप से गुजर रहा और उसके पीछे ही एक टोयोटा कोरोला गाड़ी और बोलेरो गाड़ी जा रही है। जो सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी मूसेवाला की गाड़ी के पीछे जा रही है, उसमें कुछ युवा बैठे दिखाई भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि जिस वीडियो में मूसेवाला की गाड़ी के पीछे गाड़ियां जा रही हैं, उन गाड़ी में सवारों ने ही हत्या को अंजाम दिया है। सूत्रों ने बताया कि जिस तरीके से पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया गया, उससे स्पष्ट है कि शार्प शूटरों के संपर्क में कोई स्थानीय जरूर था, जो मूसेवाला की पल-पल की खबर बदमाशों तक पहुंचा रहा था।

4 of 5
पंजाब - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
हत्याकांड से जुडे़ स्थानीय स्लिपर सेल को ढूंढने में लगी पुलिस
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के इशारे पर की गई। इसके साथ ही गोल्डी बराड़ ने भी हत्या की जिम्मेदारी फेसबुक पेज पर ली है। मूसेवाला की हत्या में स्थानीय स्लीपर सेल का हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जिसके चलते अब मानसा पुलिस उस स्लिपर सेल को ढूंढने में भी लगी है, जो बदमाशों के संपर्क में था। 

15 दिन से चल रही थी हत्या की तैयारी
पिछले पंद्रह दिन से मूसेवाला की हत्या की योजना पर लगातार बिश्नोई गैंग काम कर रहा था और मूसेवाला की रेकी कर रहे थे। जिसकी पूरी जानकारी जेल में बैठे बिश्नोई तक पहुंचाई जा रही थी। सूत्रों ने बताया कि रविवार को जैसे ही जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई ने अपने शार्प शूटरों को मूसेवाला की हत्या करने को कहा तो उसके कुछ घंटे बाद ही शार्प शूटरों ने मूसेवाला की हत्या को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस पता लगाने में जुटी बदमाश कहां-कहां ठहरे 
पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस लगातार पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शार्प शूटरों ने बोलेरो और स्कॉर्पियो गाड़ियों का इंतजाम कहां से किया और दोनों गाड़ियां किसके नाम पर हैं। इसके अलावा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है कि शार्प शूटर कहां-कहां ठहरे हुए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें