Sidhu Moose wala
- फोटो : social media
हर समय रहता था 45 बोर का विदेशी पिस्टल
सिद्धू मूसेवाला के पास हर समय 45 बोर का विदेशी पिस्टल रहता था, जो वह अपनी सुरक्षा के लिए रखते थे, लेकिन आरोपियों ने मूसेवाला को विदेशी पिस्टल चलाने का मौका नहीं दिया। सूत्रों ने बताया कि पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या के लिए दिल्ली और मुंबई से संबंधित शार्प शूटर बुलाए गए थे, जिनके पास तीन आधुनिक किस्म के हथियार थे।
विवादों से रहा पुराना नाता, कई बार मिल चुकी थी धमकियां
पंजाबी गायक मूसेवाला की ओर से अपने गानों में की गई हथियारों की नुमाइश पर वह अकसर विवादों में रहते थे। इसके अलावा अन्य पंजाबी गायकों के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर भी मूसेवाला निशाने पर रहे हैं, जिसके चलते मूसेवाला को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी थीं। मूसेवाला के खिलाफ बठिंडा, संगरूर के अलावा कई अन्य जिलों में भी अलग-अलग पुलिस केस दर्ज थे।