फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का ये राज तोड़ देगा दिल, कॉलेज में रह चुकी हैं किसी की 'हाफ गर्लफ्रेंड'

Thu, 11 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
shraddha kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने दिल का राज खोला है, जिसे जानकर उनके चाहने वालों का दिल टूट सकता है। इस दिलकश हसीना को कॉलेज टाइम का प्यार आज भी याद है।
 
विज्ञापन

2 of 8
shraddha kapoor
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने कहा कि वह हाफ गर्लफ्रेंड बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब वह कॉलेज में थीं तो एक लड़का उनको पसंद आ गया। वह उस रिश्ते को लेकर पूरी तरह कमिटेड नहीं होना चाहती थी। उन्होंने कहा कि हाफ  गर्लफ्रेंड वाला ट्रेड हमेशा से चलता आया है।
विज्ञापन

3 of 8
shraddha kapoor
कारण कुछ भी हो सकता है, जैसे कोई अपने काम को लेकर या कभी जाति को लेकर किसी रिश्ते के लिए कमिटेड नहीं हो पाता। ऐसा कई बार मेरे दोस्तों के साथ भी हुआ है। कॉलेज में मैं किसी की हाफ  गर्लफ्रेंड बनी थी, जबकि स्कूल के दिनों में हालात कुछ और थे। 

4 of 8
shraddha kapoor
श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लेकर उन्होंने कहा कि यह निर्देशक मोहित सूरी का कमाल है। वह हीरो-हीरोइन के बीच कमाल की केमिस्ट्री बनाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
shraddha kapoor
‘आशिकी 2’ में भी मोहित सूरी के निर्देशन में मेरी और आदित्य की केमिस्ट्री को सराहा गया और ‘एक विलेन’ में भी मुझे सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पसंद किया गया। श्रद्धा ने कहा कि अर्जुन के साथ काम करने में उनको अच्छा लगता है। वह उनको बचपन से जानती हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
shraddha kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को चंडीगढ़ के परांठे खूब भाते हैं। एक कार्यक्रम में बुधवार को अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ सिटी ब्यूटीफुल पहुंची श्रद्धा ने आते ही सबसे पहले तीन परांठे चट कर गई। शहर के वेव्स सिनेमा मेें श्रद्धा कपूर ने कहा कि खाना उसे सबसे ज्यादा पसंद है। 
 
विज्ञापन

7 of 8
shraddha kapoor
उन्होंने कहा कि चाहे फिल्म की शूट हो या फिर घर, फ्री होते ही खाने पर टूट पड़ती हूं। श्रद्धा ने बताया कि उनको घर में पंजाबी और महाराष्ट्रियन दोनों प्रकार के व्यंजन मिलते हैं। खाने में उनको सब कुछ अच्छा लगता है पर पंजाब में आते ही उसे यहां परांठे ज्यादा भाते हैं। उन्होंने कहा कि उसकी एक ही इच्छा है कि चाहे जितना खाएं पर उनका वेट न बढ़े। 
 
विज्ञापन

8 of 8
shraddha kapoor
श्रद्धा कपूर ने कहा कि उनके पिता शक्ति कपूर ने उनको एक ही टिप्स दी है कि कठिन परिश्रम से ही मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि उनको अपने काम में एकदम परफेक्शन चाहिए होती है। चाहे किसी फिल्म की शूटिंग हो, जब तक वह संतुष्ट नहीं होतीं तब तक रीटेक चाहती हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें