जीरकपुर में खुली दुकान।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, लुधियाना में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल प्रधान प्यारे लाल सेठ, महामंत्री सुनील मेहरा एवं समीर जैन ने कहा कि अगर लॉकडाउन लगा तो पंजाब की अर्थव्यवस्था को 15 दिन में 18 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की संभावना है। गैरजरूरी व्यापारिक गतिविधियां 15 दिन तक बंद रखने का एलान राज्य सरकार ने किया है। सरकार को चाहिए कि वह कारोबारियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने शराब, मीट, फल, सब्जी, मोबाइल रिपेयर, दूध, ब्रेड की दुकान खोलने के निर्देश दिए हैं। दूसरी तरफ कपड़ा, बर्तन, स्टेशनरी, स्पेयर पार्ट्स की दुकानों को बंद करने को कहा है। ये सभी कारोबारी पहले से मंदी के दौर से गुजर रहे हैं।