फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली चलाई, 25 लाख छीने...और लुट गया भाजपाई

Sat, 21 Feb 2015 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा नेता के साथ बड़ी लूट हो गई। करनाल में पुलिस कर्मियों के सामने बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के कैशियर को गोली मारकर 25 लाख रुपये लूट लिए। मात्र 25 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। उधर, घायल कैशियर को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
विज्ञापन

गोली चलाई, 25 लाख छीने...और लुट गया भाजपाई

2 of 5
वारदात के बाद एसपी घटनास्थल पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत कर जिलेभर में नाकेबंदी कराने का आदेश दिया। सदर थाना पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
इंद्री रोड पर भाजपा नेता व चावल निर्यातक महेंद्र जिंदल की बेस्ट फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है।

विज्ञापन

गोली चलाई, 25 लाख छीने...और लुट गया भाजपाई

3 of 5
दोपहर दो बजे कैशियर अजय निवासी सिंधाली, कैशियर गुरनाम सिंह वासी रामनगर व ड्राइवर रिंकू निवासी मुरादपुर माल रोड स्थित ऐक्सिस बैंक से 25 लाख रुपये निकाल कार से कंपनी आफिस के लिए जा रहे थे। रास्ते में एनएच स्थित बलडी बाईपास के पुल के नीचे अचानक पल्सर पर सवार दो बदमाशों ने पीछे कैश लिए बैठे अजय पर गोली दाग दी, जो कार के शीशे को तोड़ते हुए अजय की बाजू में लगी।

गोली चलाई, 25 लाख छीने...और लुट गया भाजपाई

4 of 5
बदमाशों ने चलती गाड़ी में से कार में हाथ डालकर पैसों से भरा थैला लूट लिया। इसके बाद युवकों ने अजय के पेट में एक और गोली मार दी। लहूलुहान अजय गाड़ी में बेहोश हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जीटी रोड की तरफ से फरार हो गए। इस दौरान अहम बात यह रही कि इंद्री रोड पर दो पुलिस कर्मचारी तैनात थे, लेकिन जब तक वे घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक बदमाश जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलाई, 25 लाख छीने...और लुट गया भाजपाई

5 of 5
पुलिस कर्मचारियों ने कंट्रोल रूम में सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बाद में एसपी अभिषेक गर्ग व डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश कुमार ने वारदात स्थल व अस्पताल का मुआयना किया। कार चालक रिंकू ने बताया कि हमारे सामने ही इंद्री रोड पर पुलिस कर्मचारी खड़े थे, लेकिन बदमाश चंद लम्हों में ही वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें