शादी समारोह से खुशियां मनाकर लौट रहे 5 युवक भीषण हादसे में मारे गए। युवकों की कार हरियाणा के यमुनानगर के पास खिजराबाद-बिलासपुर रोड पर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 5 में से 4 युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक घायल की अस्पताल में मौत हो गई। पेड़ से टकराने के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
देखिए, एक खतरनाक हादसे ने छीनी 5 युवकों की जिंदगी
2 of 6
मृतकों के शवों और घायलों को कार से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के कांसापुर गांव के 4 और बिलासपुर खंड के भमनौली गांव के 2 युवक खिजराबाद क्षेत्र के मुजाफत गांव में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वे कार से भमनौली की ओर जा रहे थे। हाफजी गांव के नजदीक कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
देखिए, एक खतरनाक हादसे ने छीनी 5 युवकों की जिंदगी
3 of 6
प्रत्यक्षदर्शी महिंद्र ने बताया कि वह घटनास्थल के सामने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहा था। अचानक खिजराबाद की तरफ से एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई और बहुत तेज धमाका हुआ। वह घटनास्थल की ओर भागा। पेड़ से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने कार की खिड़कियां तोड़कर मृतकों और घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।
देखिए, एक खतरनाक हादसे ने छीनी 5 युवकों की जिंदगी
4 of 6
बुरी तरह घायल दो युवकों की सांसे रूक-रूक कर चल रही थीं। घायलों और मृतकों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां कांसापुर गांव निवासी सादी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मृतकों में तीन सहारनपुर और दो भमनौली गांव के थे। मृतकों की पहचान सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के कांसापुर गांव निवासी 22 वर्षीय अमित, 36 वर्षीय सतीश, 36 वर्षीय काला के रूप में हुई।
विज्ञापन
देखिए, एक खतरनाक हादसे ने छीनी 5 युवकों की जिंदगी
5 of 6
मृतकों की पहचान सहारनपुर जिले के बेहट थाना क्षेत्र के कांसापुर गांव निवासी 22 वर्षीय अमित, 36 वर्षीय सतीश, 36 वर्षीय काला, बिलासपुर खंड के गांव भमनौली निवासी राजेश उर्फ अंकित और 19 वर्षीय जोगिंद्र के रूप में हुई। राजेश और सतीश रिश्ते में साला और बहनोई थे।
मृतक काला और जोगिंद्र रिश्ते में मामा-भांजा थे। राजेश उर्फ अंकित चंडीगढ़ आरटीओ आफिस में क्लर्क था। राजेश, काला और सतीश शादी-शुदा थे। अमित, सतीश और जोगिंद्र खेतीबाड़ी करते थे।