फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: इस पिस्तौल से भगत सिंह ने सांडर्स को मारा था, अब 90 साल बाद दुनिया देखेगी

Sun, 23 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
वह पिस्तौर, जिससे भगत सिंह ने ब्रिटिश जनरल सांडर्स को मारा था और लाला जी की मौत का बदला लिया था। 47 साल बाद पंजाब में वापस लाई जाएगी। देखिए
विज्ञापन

2 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह ने जिस पिस्तौल से वर्ष 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जे पी सांर्डस की हत्या की थी, वह पिस्तौल साढ़े 47 वर्ष बाद पंजाब में वापस लाई गई है। अब शीघ्र ही इसे हुसैनीवाला स्थित शहीदों की समाधि पर प्रदर्शित किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित सेंट्रल स्कूल ऑफ वेपन्स एंड टैक्टिक्स ने यह ऐतिहासिक पिस्तौल सीमा सुरक्षा बल के जालंधर मुख्यालय को सौंपने की कार्रवाई को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

4 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
पूर्व में अबोहर में बैंक अधिकारी के रूप में सेवारत रहे और वर्तमान में चंडीगढ़ स्थित पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीचंद अरोड़ा ने एक जनहित याचिका दायर करके यह पिस्तौल पंजाब के सुपुर्द करने की गुहार लगाई थी। 
विज्ञापन

5 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
अमेरिका निर्मित 32 बोर का यह पिस्तौल आखिरी बार फिल्लौर स्थित पंजाब पुलिस अकादमी में 7 अक्टूबर 1969 में देखी गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति के आदेशानुसार जो आठ पिस्तौल इंदौर भेजी गई थी उनमें यह पिस्तौल भी शामिल थी। सीमा सुरक्षा बल के इंदौर स्थित शिक्षा केन्द्र में जवानों को हथियारों की तकनीक का विकास दर्शाने के लिए इन पिस्तौलों की आवश्यकता अनुभव की गई थी। 
विज्ञापन

6 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
लेकिन जब मीडिया और पंजाब पुलिस ने यह मुद्दा उठाया तो श्री अरोड़ा ने जनहित याचिका दायर करके यह पिस्तौल पंजाब को लौटाने की गुहार लगाई। उसके बाद वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और पंजाब पुलिस मुख्यालय ने यह मुद्दा केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं सीमा सुरक्षा बल के राष्ट्रीय कार्यालय के समक्ष उठाया। 
विज्ञापन

7 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
अब सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि भले ही जनहित याचिका के निस्तारण तक यह पिस्तौल पंजाब को लौटाई जा रही है लेकिन इसका स्वामित्व सीसुब के पास ही रहेगा।
विज्ञापन

8 of 8
शहीद भगत सिंह की पिस्तौल
इंदौर स्थित सीसुब के शिक्षण संस्थान ने स्पष्ट किया है कि सीसुब के जवान यह पिस्तौल लेकर पंजाब आए हैं। हुसैनीवाला स्थित शहीद स्मारक पर इसके प्रदर्शन के बारे में अगले सप्ताह तक अंतिम निर्णय लिया जाना संभावित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें