देखिए ये हैं पंजाब के आखिरी महाराज 'द ब्लैक प्रिंस' की 'मां'। इनकी कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं, जो देखने में काफी दिलचस्प है। जानिए क्या माजरा है।
विज्ञापन
2 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
दरअसल, मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने अपनी मूवी 'द ब्लैक प्रिंस' का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फिल्म की कहानी पंजाब के आखिरी महाराज दुलीप सिंह पर आधारित है। दुलीप सिंह महाराजा रंजीत सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्हें इतिहास में 'ब्लैक प्रिंस' के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
3 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
पंजाब के लुधियाना में मूवी की प्रमोशन के लिए आईं शबाना आजमी ने बताया कि इसकी कहानी कवि राज ने लिखी है और इन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इसमें शबाना आजमी, सतिंदर सतराज, अमांदा रूट, रूप मेगन, सोफी स्टीफेंस आदि अहम रोल में नजर आएंगे।
4 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
इस फिल्म को हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी और इससे नामी सूफी सिंगर सतिंदर सरताज अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले हैं। सरताज इस फिल्म में महाराजा दुलीप सिंह की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
वहीं शबाना आजमी उनकी मां रानी जिंदां का किरदार निभाएंगी। फिल्म में महाराजा दुलीप सिंह और महारानी विक्टोरिया के आपसी रिश्तों का खुलासा किया गया है। इसके साथ ही दुलीप सिंह का वह संघर्ष भी दिखाया गया है, जो उनको ब्रिटिश राज में अपनी राजगद्दी बचाने के लिए करना पड़ा था।
विज्ञापन
6 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
इसके साथ ही यह फिल्म दुलीप सिंह के उस पहलू पर भी प्रकाश डालती हैं, जब उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था। फिल्म रिलीज से पहले ही इसमें किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए इसके अदाकारों और फिल्म को इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन
7 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
शबाना आजमी ने बताया कि जब यह रोल ऑफर हुआ तो वे काफी हैरत में पड़ गई थी, क्योंकि कई पंजाबी एक्ट्रेस हैं जो यह रोल कर सकती थी, लेकिन फिर डायरेक्टर कवि राज ने फिल्म का इमोशनल कोर समझाया और कहा कि इस रोल को आप ही बखूबी निभा सकती हो।
8 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
शबाना आजमी ने बताया कि इस फिल्म की सबसे खास बात लगी कि एक्टर, डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर सभी के लिए यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि महाराजा दुलीप सिंह के लिए ट्रिब्यूट है। एक अलग ही जज्बा महसूस किया तो ऑफर एक्सेप्ट करने में देर नहीं की।
9 of 10
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी
हालांकि पहले इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन जब फिल्म ऑफर हुई तो कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुईं। रिसर्च करने का मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि रोल ऑफर होते ही शूटिंग भी शुरू हो गई।
फिल्म में हिस्टोरियन का बाकायदा एक पूरा पैनल था तो स्क्रिप्ट फॉलो की। इस फिल्म के लिए पंजाबी भी सीखी, जिसमें सरताज ने बहुत हेल्प की। थिएटर एक्टर का मीडियम हैं और फिल्म डायरेक्टर का। इसके लिए डायरेक्टर पैशनेट होना चाहिए। फिर वह एक्टर से अपने आप हर मुश्किल काम करवा लेता है।