फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह की फांसी पर चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 23 Jul 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
शहीद ए आजम भगत सिंह की फांसी पर इतने साल बाद अब काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

देखिए, शहीद भगत सिंह की फांसी पर चौंकाने वाला खुलासा

2 of 6
शहीद ए आजम भगत सिंह की फांसी पर इतने साल बाद अब काफी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस अंग्रेज पुलिस अधिकारी एएसपी जोन पी सांडर्स के कत्ल के दोष में 23 मार्च 1931 को लाहौर में भगत सिंह और उनके साथियों को फांसी दी गई थी, उसके कत्ल की एफ.आईआर में शहीद भगत सिंह का नाम तो दूर, उनके संबंध में कोई जानकारी भी दर्ज नहीं है।

विज्ञापन

देखिए, शहीद भगत सिंह की फांसी पर चौंकाने वाला खुलासा

3 of 6
दरअसल यह दावा इतिहास शोधकर्ता सुरेंद्र कोछड़ ने किया है। उन्होंने इस संदर्भ में ब्रिटिश सरकार से माफी की मांग की है। सांडर्स की हत्या के मामले में 17 दिसंबर 1928 को शाम 4.30 बजे लाहौर के अनारकली पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

देखिए, शहीद भगत सिंह की फांसी पर चौंकाने वाला खुलासा

4 of 6
इस एफ.आईआर को दिखाते हुए कोछड़ ने बताया कि उर्दू में दर्ज की गई इस एफ.आईआर में मात्र इतना ही लिखा गया है कि एएसपी जोन पी सांडर्स का कत्ल दो अज्ञात बंदूकधारियों ने किया। कोछड़ ने बताया कि यह एफ.आईआर नं. 164/28-17.12.1928 में सांडर्स के कत्ल के चश्मदीद गवाह हेड कांस्टेबल चनन सिंह के बयान के आधार पर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

देखिए, शहीद भगत सिंह की फांसी पर चौंकाने वाला खुलासा

5 of 6
चनन सिंह ने बताया कि जिस गोली चलाने वाले युवक का वह पीछा कर रहा था उसका शरीर पतला और कद साढे़ पांच फुट था, उसकी छोटी-छोटी मूंछे थी। उसने सलेटी रंग का कुरता, सफेद पाजामा और सिर पर टोप की तरह दिखाई देने वाला काले रंग का कुछ पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, शहीद भगत सिंह की फांसी पर चौंकाने वाला खुलासा

6 of 6
चश्मदीद गवाहों के बयानों को नजरअंदाज करते हुए भगत सिंह और उनके साथियों को उस कत्ल के लिए फांसी पर लटका दिया था, जो उन्होंने किया ही नहीं था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इस एफ.आईआर के आधार पर सर्वोच्च अदालत में ब्रिटिश सरकार के उस फैसले के खिलाफ मामला दर्ज करके ब्रिटिश सरकार से माफी मंगवानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें