हरियाणा के बिलासपुर(यमुनानगर) में स्कूली बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में बस में सवार एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे दर्द से बिलबिला रहे बच्चों को राहगीरों ने बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
बिलासपुर में बस पलटी, दर्द से बिलबिला उठे बच्चे
2 of 5
साढौरा मार्ग पर अजात आश्रम के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे भारी वाहन से बचने के लिए चालक ने जैसे ही बस को सड़क के किनारे किया तो बस पलट कर सड़क के नीचे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
बिलासपुर में बस पलटी, दर्द से बिलबिला उठे बच्चे
3 of 5
बस के गिरते ही बच्चों में हाहाकार मच गया। बच्चों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने बस के शीशों को तोड़ कर बच्चों को बाहर निकाला। बस में दो दर्जन से अधिक बच्चे थे।
बिलासपुर में बस पलटी, दर्द से बिलबिला उठे बच्चे
4 of 5
बस पलटने से लगभग एक दर्जन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से आठ बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया है जबकि चार बच्चों की हालत में सुधार नहीं होता देख यमुनानगर रेफर कर दिया गया। कुछ देर में बच्चों के अभिभावक और स्कूल संचालक मौके पर पहुंच गए।
घायल बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल बिलासपुर लाया गया। सूचना पाते ही डीएसपी बिलासपुर अजय सिंह राणा एसएचओ बिलारसपुर जंगशेर सिंह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। मामूली रूप से घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर पहुंचाया गया।