हम आपको एक ऐसे शख्स से मिला रहे हैं, जिसने दुबई में फांसी की सजा पाए 10 भारतीयों को बचाया और उन्हें नई जिंदगी दी। देखिए कैसे किया ये सब?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
एसपी सिंह ओबराय, चेयरमैन, सरबत दा भला
ये हैं नामी बिजनेसमैन और सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एवं समाज सेवी एसपी सिंह ओबराय। जिन्होंने 60 लाख की ब्लड मनी देकर दुबई की आबुधाबी जेल में बंद 10 पंजाबी युवकों को बचाया। उन पर पाकिस्तानी नागरिक की हत्या का आरोप था। आबूधाबी की एलएन अदालत ने एक पाकिस्तानी के कत्ल के केस में इन सभी 10 पंजाबियों की फांसी की सजा माफ कर दी।
विज्ञापन
3 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
पेशावर के मोहम्मद फरहान मोहम्मद रियाज के परिवार ने 60 लाख की ब्लड मनी स्वीकार करने का फैसला करने के बाद दोषियों के लिए माफी की चिट्ठी दी, जिसे संयुक्त अरब अमीरात के विदेश विभाग और न्याय विभाग की ओर से तसदीक कराके अदालत को सौंपा गया। इस पर आज इन सभी 10 नौजवानों की फांसी की सजा माफ करने का फैसला सुनाया।
4 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
अदालत ने कत्ल केस में फांसी की सजा माफ कर दी है, लेकिन अभी भी इन नौजवानों को जेल में रहना पड़ सकता है, क्योंकि गैरकानूनी तौर पर शराब बेचने के केस में अदालत की ओर से अब 12 अप्रैल को अगली सुनवाई रखी गई है। परिवार की ओर से दी गई चिट्ठी 27 फरवरी को अदालत में जमा कराई गई थी। परिवार को 60 लाख रुपये पेमेंट की गई है।
विज्ञापन
5 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
गौरतलब है कि 10 पंजाबियों का शराब के व्यवसाय के संबंध में तीन पाकिस्तानियों के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक पाकिस्तानी की मौत हो गई थी। 5 जुलाई 2015 को कत्ल के आरोप में युवकों को दुबई में गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने केस में 26 अक्तूबर को सभी को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। 4 नवंबर को युवाओं ने कोर्ट में सरकारी वकील करने की अपील की थी।
विज्ञापन
6 of 7
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
फांसी की सजा हो जाने के बाद मामला सामने आया तो एसपी ओबराय ने इन्हें बचाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने दुबई जाकर उस पाक परिवार की तलाश की, जिनके सदस्य की करीब डेढ़ साल पहले भारतीय नागरिकों के साथ झगड़े में मौत हो गई थी। बता दें, वर्ष 2013 में 1.2 मिलियन डॉलर ब्लड मनी देकर एसपी ओबराय ने 17 भारतीयों को फांसी की सजा से बचाया था।
इन नौजवानों को मिली थी फांसी: सतमिंदर सिंह जिला बरनाला, चंद्रशेखर नवांशहर, चमकौर सिंह मालेरकोटला, कुलविंदर सिंह लुधियाना, बलविंदर सिंह चलांग लुधियाना, धर्मवीर सिंह समराला, हरजिंदर सिंह मोहाली, तरसेम सिंह अमृतसर, गुरप्रीत सिंह पटियाला और जगजीत सिंह गुरदासपुर शामिल हैं।