सिंगर डांसर सपना चौधरी बिग बॉस 11 के घर से बेघर हो चुकी हैं, जानिए उनके बारे में 9 ऐसी अनकहीं बातें, जो उन्हें औरों से काफी अलग बनाती हैं।
विज्ञापन
2 of 9
सपना चौधरी
12 साल की उम्र से परिवार का पेट पाल रही
हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी 12 साल की उम्र से सिंगिंग डांसिंग के करियर में हैं। 12 साल की उम्र में सपना ने अपने पिता को खो दिया था, तब से परिवार की जिम्मेदारी इनके सिर पर आ गई और फिर अपने दम पर ही उन्होंने परिवार को पाला, बड़ी बहन की शादी की।
विज्ञापन
3 of 9
सपना चौधरी
पहले ही गाने ने सुपरहिट बना दिया था
सपना चौधरी को उनके पहले ही गाने ने सुपरहिट बना दिया था। इस गाने के बोल थे सॉलिड बॉडी। यूट्यूब पर डालते ही यह गाना वायरल हो गया और इसने सपना को बना दिया लाखों लोगों के दिलों की धड़कन।
4 of 9
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
फिल्मी हसीनाओं से एक अलग एक सेलिब्रिटी, जिसके दीवाने हैं लोग
बॉलीवुड हसीनाओं के कार्यक्रमों में या उनको देखने के लिए लोगों को पागल होते कई बार देखा होगा, लेकिन सपना चौधरी सिर्फ एक गायिका हैं जो रागिनी सिंगर हैं और उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। लोग इन्हें सुनने देखने के लिए इतने पागल रहते कि लाठीचार्ज तक हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 9
sapna chaudhary
हमेशा अकेली ही डांस करती हैं
सपना चौधरी अपने कार्यक्रमों में हमेशा अकेले ही डांस करती हैं, न कोई टीम और न ही कोई को-स्टार। अकेले परफॉर्मेंस के दम पर ही सपना ने अपनी एक पहचान बनाई और लाखों लोगों के दिलों की धड़कन बन गई।
विज्ञापन
6 of 9
सपना चौधरी का नया डांस वीडियो वायरल
सपना चौधरी सलवार कमीज में परफॉर्म करती हैं
सपना चौधरी की सबसे खास बात ये है कि वे हमेशा सलवार कमीज में ही परफॉर्म करती हैं। आज तक हुए किसी भी कार्यक्रम में उन्हें इससे अलग ड्रेस में नहीं देखा गया। ये खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है।
विज्ञापन
7 of 9
सपना चौधरी
- फोटो : SELF
सबसे पहले यूट्यूब पर अपलोड करती हैं गाना
सपना चौधरी जब भी कोई गाना गाती हैं या परफॉर्म करती हैं तो उसे सबसे पहले यूट्यूब पर अपलोड करती हैं। यूट्यूब पर जाते ही यह वायरल हो जाता और सपना को मशहूर बनाने में इसका बड़ा हाथ है।
8 of 9
सपना चौधरी
एफआईआर दर्ज हो चुकी है
सपना चौधरी के बारे में बता दें कि इनके खिलाफ एक रागिनी विवाद में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, हालांकि मामले में इन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन विवाद अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उसके बावजूद इनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा।
सुसाइड की कोशिश कर चुकी है
रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं, आईसीयू तक पहुंच गई थी। लेकिन उनके चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। इस किस्से के बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई कि आज वे बिग बॉस की कंटेस्टेंट हैं।