Haryana
- फोटो : अमर उजाला
सांपला नगर पालिका में सांपला शहर व खेड़ी सांपला गांव आते हैं। भाजपा प्रत्याशी सोनू वाल्मीकि जहां सांपला शहर की रहने वाली हैं, वहीं निर्दलीय पूजा खेड़ी सांपला में रहती हैं। पूजा के पति बिजेंद्र नंबरदार रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव में चाहे भाजपा ने अपने चुनाव चिन्ह पर प्रत्याशी मैदान में उतारा लेकिन स्थानीय मोहल्लों की राजनीति ने परिणाम तय किए।