फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा नगर निगम चुनाव: भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट, पढ़ें- कौन-कहां से जीता

Thu, 31 Dec 2020 01:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
हरियाणा नगर निगम चुनाव परिणाम। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा नगर निकाय चुनाव में जनता ने अपना फरमान सुना दिया है। नगर निगम की तीन सीटों में से एक पंचकूला सीट भाजपा के खाते में गई है। जबकि सोनीपत में कांग्रेस और अंबाला में हरियाणा जन चेतना पार्टी ने जीत हासिल की है। पंचकूला में मेयर पद पर भाजपा के कुलभूषण गोयल, सोनीपत में कांग्रेस के निखिल मदान और अंबाला से सभी दलों को पीछे छोड़ते हुए हरियाणा जन शक्ति पार्टी की शक्ति रानी शर्मा ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

2 of 8
अंबाला में शक्तिरानी ने जीता मेयर चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
शक्तिरानी शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी हैं। रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही चेयरपर्सन पद का चुनाव सिंबल पर लड़ा था। यहां पर भाजपा की पूजा यादव ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा वार्ड में भी सिंबल पर चुनाव लड़ी थी लेकिन कांग्रेस वार्ड में सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 8
सांपला से पूजा ने जीता नगर पालिका का चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा धारूहेड़ा, उकलाना और सांपला नगर पालिकाओं में निर्दलीय का कब्जा रहा है। धारूहेड़ा में कंवर सिंह, सांपला में पूजा और उकलाना में सुशील साहूवाला ने नगर पालिका की चेयरमैनी पर कब्जा किया है। सांपला में भाजपा ने सिंबल पर चेयरमैनी का चुनाव लड़ा था अन्य किसी दल ने नहीं। इसी तरह उकलाना और धारूहेड़ा में जजपा ने सिंबल पर चेयरमैनी का चुनाव लड़ा था लेकिन शिकस्त हासिल हुई।

4 of 8
कुलभूषण गोयल ने जीता पंचकूला नगर निगम चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला 
सीधे तौर पर पहली बार हुए पंचकूला के नगर निगम चुनाव में भाजपा के कुलभूषण गोयल ने कांग्रेस की उपेंद्र कौर आहुलवालिया को 2057 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। यहां गोयल को 49,860 मत और उपेंद्र कौर आहुलवालिया को 47803 वोट मिले।
विज्ञापन

5 of 8
शक्तिरानी शर्मा विजय चिह्न दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
अंबाला 
हरियाणा जनचेतना पार्टी (हजपा) की उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा पहली महिला मेयर होंगी। उन्होंने भाजपा की वंदना शर्मा को 8,084 हजार मतों से हराया। शक्तिरानी शर्मा को 37,604 वोट, वंदना शर्मा को 29,520, एचडीएफ (हरियाणा) डेमोक्रेटिक फ्रंट की अमीषा चावला को 16,421 और कांग्रेस की मीना अग्रवाल को 13,797 वोट मिले हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मालाएं पहने निखिल मदान और हाथ जोड़े दीपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत : 
कांग्रेस उम्मीदवार निखिल मदान ने भाजपा के ललित बत्रा को सबसे ज्यादा 13,818 मतों से हराया। मदान को कुल 64,774 मिले जबकि ललित बत्रा को 51,856 वोट हासिल हुए हैं।
विज्ञापन

7 of 8
पूनम यादव। - फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी नगर परिषद में भाजपा का कब्जा 
रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव परिणाम में भाजपा की पूनम यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार उपमा यादव को 2087 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन

8 of 8
उकलाना से चुनाव जीतने वाले सुशील साहूवाला। - फोटो : अमर उजाला
मेयर            कुल वार्ड    भाजपा    कांग्रेस    जजपा    अन्य
सोनीपत           20        10            09          01
पंचकूला          20        09             07        02        02

अंबाला    कुल वार्ड    भाजपा        कांग्रेस        हजपा        एचडीएफ
                  20          08              03           07            02

रेवाड़ी नगर परिषद
कुल वार्ड    भाजपा    निर्दलीय
  31            07          27
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें