फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इस वजह से सलमान खान को मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई, संपत नेहरा के 5 खुलासे

Sun, 17 Jun 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
lawrence bishnoi
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक्टर सलमान खान की हत्या क्यों करना चाहता है। इसका खुलासा करते हुए संपत नेहरा ने कई चौंकाने वाले राज बताए हैं। 6 जून को हैदराबाद से हरियाणा पुलिस की एसटीएफ टीम ने किया था संपत नेहरा को गिरफ्तार किया था। सोमवार को उसे पंचकूला की पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

2 of 9
लॉरेंस बिश्नोई
संपत नेहरा पर पंचकूला में दीपक नामक कैदी को पुलिस कस्टडी से छुड़ा कर ले जाने का मामला दर्ज है। पिछले साल 16 जून को पंचकूला के सरकारी अस्पताल में पुलिस वालों पर अपने हमला कर दीपक को भगाया गया था। दीपक संपत नेहरा का दोस्ता है। पुलिस दीपक की एमआरआई कराने के लिए उसे अंबाला से पंचकूला लेकर आई थी। इस दौरान आंखों में मिर्ची डालकर बदमाश दीपक को छुड़ाकर ले गए थे।
विज्ञापन

3 of 9
Lawrence Bishnoi
दूसरी ओर, अब तक की पूछताछ में संपत नेहरा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। संपत ने बताया कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई काला हिरण मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से नाराज था। सलमान खान को कोर्ट से सजा होने से तीन महीने पहले लॉरेंस ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसे जोधपुर जेल से भरतपुर जेल ट्रांसफर कर दिया गया। जहां से उसने संपत से सलमान खान को मारने की बात कही।

4 of 9
lawrence bishnoi
संपत नेहरा ने खुलासा किया कि बिश्नोई ने जेल में रहकर ही सलमान खान को मारने की योजना तैयार की थी। संपत के जरिए मुंबई में रेकी करवाई गई। लारेंस के कहने पर वह सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंच गया था। मगर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के चलते वह सलमान खान को मारने में कामयाब नहीं हो सका था। बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान से रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

5 of 9
lawrence bishnoi
यह खुलासा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) डीआईजी सतीश बालन ने गुरुग्राम कार्यालय में पत्रकारवार्ता में की। एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शॉर्प शूटर संपत को तीन दिन पहले हैदराबाद से गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। डीआईजी सतीश बालन का कहना है कि संपत के मुंबई से सलमान खान के रेकी कर लौटने के बाद लॉरेन्स बिश्नोई ने जेल से ही उसके हैदराबाद में रहने के लिए एक फ्लैट का इंतजाम करवाया था।
विज्ञापन

6 of 9
lawrence bishnoi
पिछले 20 दिन से संपत नेहरा नौकरी की तलाश में होने की बात कहकर फ्लैट में रुका था। यहां से उसे दोबारा मुंबई पहुंचकर सलमान खान पर हमला करना था। सलमान खान को मारकर आरोपियों के विदेश भागने की योजना थी। हैदराबाद में संपत को पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देने के लिए लगाया गया था। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई ने चेतावनी दी थी कि वो सलमान खान को जेल में ही मारेगा और सब देखते रह जाएंगे।

 
विज्ञापन

7 of 9
lawrence bishnoi
डीआईजी ने बताया कि इस गैंग के विदेशों में भी लिंक हैं। वहां से हवाला के जरिये रुपये आते थे। लॉरेंस बिश्नोई जेल से ही पूरा गैंग चला रहा है। उसी के इशारे पर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर लॉरेन्स को उत्तर पश्चिम भारत का नंबर-1 डॉन बनाना चाहते थे। इसके लिए दूसरे गैंग को अपने गैंग में शामिल होने के लिए दबाव बना रहे थे। जो गैंग इनके गैंग में शामिल नहीं हो रहा था, उसे खत्म कर दे रहे थे।

8 of 9
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
अब पंचकूला पुलिस संपत नेहरा से कई राज उगलवाएगी। सात दिन के रिमांड के दौरान रागा सहित नेटवर्क में रहने वाले तमाम आरोपियों की सच्चाई का खुलासा होगा। हत्या के एक दर्जन मामलों में लिप्त आरोपी संपत, लॉरेंस और रागा के बीच की गुत्थी सुलझने पर पंजाब के भी कई आपराधिक मामले सुलझने की उम्मीद है। छात्र राजनीति से आगे बढ़ते हुए जुर्म की दुनिया में बने रहने के लिए ब्रिटेन में रहने वाले ‘रागा’ नामक व्यक्ति ने उसकी मदद की थी।
विज्ञापन

9 of 9
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई
रागा आखिरकार कौन है, गैंगस्टर की मदद के पीछे का मकसद क्या है तमाम पहलुओं की एसटीएफ छानबीन कर रही है। लॉरेंस गैंग के बेहद करीबी रागा ने ही संपत का साइबराबाद में रहने का इंतजाम किया था। पहले से भी वह अक्सर गैंग के सदस्यों की फंडिंग करता रहा। रागा मूल रूप से भारतीय है, जो गैंग के सदस्यों से पंजाबी में बातचीत करता है। सलमान खान को धमकी देने के पीछे किसका हाथ है, इसे भी रागा से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें