बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई। सलमान ट्रेन के साथ दौड़े। देखने उमड़े फैन। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 7
सलमान ट्रेन के साथ दौड़े। देखने उमड़े फैन।
- फोटो : amarujala
शनिवार को शहर के साथ लगते गोकलगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान सुल्तान ने देश के एकमात्र भाप के इंजन अकबर के साथ दौड़ लगाई। इस दौरान ड्रोन कैमरे से शॉट लिया गया। शाम को साढ़े चार बजे से रात आठ बजे तक रेलवे के लोकोशेड स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर हुई।
विज्ञापन
3 of 7
सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई
- फोटो : amarujala
दोपहर करीब 12 बजे सलमान चेक शर्ट के साथ इनोवा कार में अपने क्रू मेंबर्स के साथ गोकलगढ़ पहुंचे। करीब एक बजे फिल्म का पहला शॉट स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर लिया गया। भाप के इंजन अकबर को स्टेशन के पास से झज्जर पुल तक कई बार लाया ले जाया गया। करीब सवा बजे सलमान ने ब्लैक टी शर्ट और हाफ पैंट में अकबर के साथ दौड़ लगाई। दो टेक में शॉट ओके हो गया। इसके बाद बॉलीवुड के दबंग खान कार से ही गोकलगढ़ स्टेशन परिसर में अपने टैंट में पहुंच गए। शाम को रेलवे लोको शेड में फिल्म के अगले हिस्से की शूटिंग की जाएगी।
4 of 7
सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई
- फोटो : amarujala
सुपरस्टार सलमान खान के आने की खबर मिलने पर हजारों की तादाद में युवा प्रशंसक गोकलगढ़ पहुंच गए। प्रशंसकों में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग और किशोरी, युवतियां और महिलाएं भी थीं। अपने फेवरेट स्टार को आंखो के सामने देख चियर कर रहे प्रशंसकों को रोकने क़े लिए भारी तादाद में जिला पुलिस मौजूद थी। खुद सलमान खान का परमानेंट बाउंसर स्टाफ तो था ही लोकल बाउंसर्स की मदद भी ली गई थी।
विज्ञापन
5 of 7
हजारों की तादाद में युवा प्रशंसक गोकलगढ़ पहुंच गए
- फोटो : amarujala
दोपहर में ही एसपी संगीता कालिया भी शूटिंग स्थल गोकलगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। उनके साथ डीएसपी पूजा डाबला भी थीं। करीब पंद्रह मिनट तक ओपेन टैंट में दबंग खान से मिलने के बाद उन्होंने शूटिंग स्थल का मुआयना भी किया।
विज्ञापन
6 of 7
सलमान खान, देखने उमड़े फैन
- फोटो : amarujala
वहीं प्रशासन की ओर से भेजे गए लेटर को सुल्तान फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट ने स्वीकार कर लिया। जिसके बाद रचना अपने शिक्षक सत्यवान के साथ सलमान से मिलने पहुंचीं। अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान ने पंद्रह मिनट से ज्यादा समय तक रचना से बात की।
गोकलगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई शूटिंग में सलमान ने दिये शॉट
- फोटो : amarujala
यही नहीं अमर उजाला में 30 अप्रैल को प्रकाशित समाचार को देखने के बाद समाचार पत्र भी अपने साथ रख लिया। वहीं रचना के इलाज के लिए मुंबई के एक डॉक्टर से मौके पर ही बात की। सत्यवान का नंबर लेने के बाद मदद का भी आश्वासन दिया।