फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये मां लोगों के घरों में झाड़ू पोछा करती थीं, बेटे ने वो तोहफा दिया कि आंखें छलक पड़ीं

Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
घर में खाने के लाले थे, इस मां ने लोगों के घरों में काम कर करके बेटे को बड़ा किया। अब उसने मां को वो तोहफा दिया कि वह धन्य हो गई और उसकी आंखें छलक पड़ी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
हम बात कर रहे हैं सोनी टीवी के सिंगिंग शो 'इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप रहे गायक खुदाबख्श की। रविवार रात 8 बजे शो का ग्रैंड फिनाले हुआ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पैतृक गांव बादल का यह नौजवान खुदाबख्श दूसरे नंबर पर रहा। वहीं विशाखापट्टनम के एलवी रेवंत विनर बने। हैदराबाद के पीवीएनएस रोहित तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

3 of 7
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
विनर बनने पर एल वी रेवंत की विजेता की ट्रोफी के अलावा 25 लाख रुपए और महिंद्रा की तरफ से एक गाड़ी इनाम स्वरूप दी गई। इसके अलावा रेवंत को सोनी म्यूजिक के साथ गाना गाने का कॉन्ट्रेक्ट भी मिला है। कहा जा रहा था कि खुदाबक्श शो के विनर बन सकते हैं। शो के जज भी उनके कायल थे और लोगों की भी उनकी आवाज पसंद थी, लेकिन सबसे ज्यादा वोट पाकर एल वी रेवंत इंडियन आइडल 9 के विजेता बने।

4 of 7
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
वहीं शो के बाद खुदा बख्श ने कहा कि खुदा बख्श ने कहा कि आज वह इतने कामयाब तो हो ही गए हैं कि अब उनकी मां को लोगों के घरों में काम नहीं करना पड़ेगा। अब वह अपनी मां के सभी सपनों को पूरा करेंगे। खुदा बख्श बताते हैं कि उनके पिता भी गायक थे। परिवार में गायकी का माहौल तो बचपन से ही था, मगर सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाने के कारण हालात बुरे थे।
विज्ञापन

5 of 7
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
खुदा बख्श बताते हैं कि वह हमेशा अपने हाथों की लकीरों को देखकर रोते थे कि उनके हाथों की लकीरों में शायद सुख नहीं है। कभी वह अपने परिवार का गुजारा करने के लिए छोटी-मोटी नौकरी की तलाश करते फिरते थे, मगर आज उन्हें खुदा ने सारे जहान की खुशियां ही दे दी हैं। खुदा भी शायद यही चाहते हैं कि खुदा बख्श गायन के क्षेत्र में आगे बढ़े। गायकी उनके परिवार के खून में ही है।
विज्ञापन

6 of 7
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
उधर, खुदा बख्श के शो में मुक्तसर का नाम रोशन करने पर जहां शहरवासी गौरवांगित महसूस कर रहे हैं, वहीं उनके पैतृक गांव बादल में जश्न का माहौल है। खुदा बख्श की मां आशा बेगम, उसकी सभी बहनों व सगे-संबंधियों को उस पर गर्व है। खुदा बख्श कहते हैं कि उनके मरहूम पिता गायक सीरा खान का सपना था कि उनका बेटा मुंबई जाकर गायन के क्षेत्र में नाम कमाए, वह सपना आज पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंडियन आइडल-9 में सेकेंड रनर अप गायक खुदाबख्श
खुदा बख्श ने कहा कि उनके पिता गायक थे, वह भी गायक हैं और बहनें भी गायक हैं। मगर गरीबी के चलते कभी इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका न मिल सका था। अब इस शो ने गायन क्षेत्र में आगे बढ़ने के रास्ते खोल दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें