बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की रिलीज फिल्म 'सुल्तान' में एक और सुपरस्टार है। कारण, ये पहले जितनी भी फिल्मों में दिखा, सभी सुपरहिट हुईं।
विज्ञापन
2 of 6
सलमान सुल्तान ने देश के एकमात्र भाप के इंजन अकबर के साथ दौड़ लगाई
- फोटो : amarujala
ये सुपरस्टार कोई इंसान नहीं, ब्लकि 52 साल पुराना स्टीम इंजन अकबर है। पहले जितनी भी फिल्मों में इस इंजन का इस्तेमाल हुआ है, वे फिल्में सुपरहिट रही हैं। इससे पहले अकबर को इस्तेमाल गदर, वीर जारा, रंग दे बसंती, भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में किया गया था। करीना कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म की एंड का में भी दिल्ली का दृश्य यहीं पर शूट किया गया था। मलयालम फिल्म में भी इस इंजन की शूटिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
3 of 6
सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी में हुई
- फोटो : amarujala
हरियाणवी पहलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग का कुछ हिस्सा भी हरियाणा के रेवाड़ी में फिल्माया गया है। इसमें सलमान जिस रेलवे के इंजन के साथ दौड़ते दिखें, उसे इसके पहले भी कई और भी फिल्मों में यूज किया गया है। सलमान के सीन की शूटिंग के लिए रेवाड़ी लोकोशेड से भाप इंजन अकबर को विशेष तौर पर भेजा था। करीब 2 मिनट के इस सीन को फिल्माने के लिए पूरी टीम सुबह से शाम तक लगी रही।
4 of 6
सलमान भाईजान से मिलने को बेताब उनकी फैन हिसार की 'मुन्नी'
- फोटो : अमर उजाला
इसी साल 30 अप्रैल को सलमान खान स्टारर फिल्म सुल्तान की शूटिंग रेवाड़ी के लोकोशेड पर हुई। सलमान खान 1965 में बने इंजन अकबर के साथ दौड़े थे। सुपरस्टार सलमान खान के आने की खबर मिलने पर हजारों की तादाद में युवा प्रशंसक गोकलगढ़ पहुंच गए। प्रशंसकों में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बुजुर्ग और किशोरी, युवतियां और महिलाएं भी थीं। फेवरेट स्टार को आंखो के सामने देख चियर कर रहे प्रशंसकों को रोकने क़े लिए भारी तादाद में पुलिस मौजूद थी।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान ट्रेन के साथ दौड़े। देखने उमड़े फैन।
- फोटो : amarujala
रेवाड़ी के लोकोशेड में फिल्म के निदेशक व उनकी टीम दौरा भी कर चुकी है। इंजन का नामकरण 2010 में सम्राट अकबर के नाम पर हुआ। लोकोशेड 1893 में बना था, लेकिन 14 अगस्त, 2002 को तत्कालीन रेल मंत्री नीतिश कुमार ने इसे हैरिटेज स्थल के रूप विकसित किया था। बहुत कम समय में 120 वर्ष पुराने इस शेड को विश्व के बेहतरीन वाष्प शक्ति केंद्र के रूप में बदल दिया गया। यहां पर भाप के 6 इंजन बड़ी लाइन के और 4 छोटी लाइन के हैं।
सलमान खान से मिलने पहुंची उनकी फैन रचना
- फोटो : अमर उजाला
अकबर इंजन को अक्टूबर 2012 में उत्तर रेलवे की अमृतसर वर्कशॉप में मरम्मत कर सुधारा गया था। वर्तमान में भारतीय रेलवे का रेवाड़ी एकमात्र वाष्प शक्ति इंजन केंद्र है जहां ब्रॉड और मीटर गेज दोनों की अलग-अलग नौ इंजन कार्यशालाएं हैं। भाप इंजनों को बेहद कम समय में काम में लाए जाने के लिए तैयार करने के लिए यह वर्कशॉप अनूठी है। इस केंद्र पर केसी-520, अकबर, शेर-ए-पंजाब और अंगद स्टीम लोको का नवीनीकरण किया जा चुका है।