फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव, श्री श्री रविशंकर, सोनिया या मोदी, सब लालू के लपेटे में

Wed, 04 May 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
1 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव हो या श्री श्री रविंशंकर, सोनिया गांधी हो या नरेंद्र मोदी, आरएसएस हो या निर्मल बाबा, सभी को लालू यादव ने लपेटे में लिया।
विज्ञापन

2 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
अपने बयानों और बेबाक अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले राजद सुप्रीमो ने सोमवार को रेवाड़ी में अपने समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के लॉ कॉलेज में आयोजित दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकार वार्ता का, जिसमें लालू यादव ने कई तीखी बातें कहीं। 
विज्ञापन

3 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने देश के 99 फीसदी साधू-संतों और गेरुवा वस्त्र धारण करने वालों को ढोंगी करार दिया है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार इन तथाकथित साधू-संतों की बेहिसाब संपत्तियों की जांच क्यों नहीं करती है। यादव ने कहा कि आरएसएस जहां पहले अपने कार्यक्रमों में आसाराम की फोटो लगाती था, उसी आसाराम के कारनामे अब किसी को बताने की जरूरत नहीं है। 
 

4 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
ऑर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें वह अच्छा समझते थे, लेकिन नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अवहेलना करते हुए उन्होंने भी निजी लाभ के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया। निर्मल बाबा की नकल करते हुए कहा कि केला खाया या नहीं खाया, खाओ किरपा बरसेगी। राजद सुप्रीमो ने कहा कि ढोंगी साधू-संत भोली-भाली जनता को मूर्ख बनाकर अकूत संपत्ति अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और आरएसएस इस संपत्ति में हिस्सा लेकर इनके काले धन को सफेद कर रही है। 
विज्ञापन

5 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के ब्रांड एंबेसेडर बने बाबा रामदेव पर लालू यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कालेधन पर आए दिन बखेड़ा करने वाले बाबा ने योग के जरिये लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। भगवा पहने-पहने अब अच्छे व्यापारी बन गए हैं। करोड़ों का टर्न ओवर करते हुए अब तेल भी बेचेंगे। बाबा रामदेव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यादव हैं तो दूध, घी, मक्खन बेचते। तेल ये बेचेंगे तो तेली क्या करेंगे। पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 इंच का सीना होने की बात करते हैं, तब कहां गया यह सीना, जब आतंकियों ने घर में घुसकर हमला किया।
विज्ञापन

6 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया मामले पर भाजपा की ओर से साधे जा रहे निशाने पर लालू यादव ने कहा कि वह बिहार का बेटा है। मुझसे मिला तो क्या गलत किया। भाजपा इसमें निशाना क्या साध रही है। क्या मैं कहीं छुपा हुआ हूं। जदयू के साथ गठबंधन पर राजद सुप्रीमो ने जवाब दिया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव में यह गठबंधन बीजेपी को जमीन में धंसा देगा। इस गठबंधन के बाद बिहार में लिया गया शराबबंदी का निर्णय सही है। लोग शराब छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में जाट आरक्षण के दौरान हुए उपद्रव के लिए किसे दोषी मानते हैं, इस सवाल के जवाब में राजद सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर हरियाणा को आग के हवाले किया। लोग शराब पीकर लूटपाट करते रहे और सरकार देखती रही। सरकार ने प्रदेश को बांटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं एसवाईएल मामले पर बोले कि मोदी अशुभ हैं पूरे देश में सूखा कर दिया है। अब तो गंगा भी पैदल चलकर पार कर लो। यहीं नहीं, लातूर को ही देख लीजिए कैसे अकाल पड़ा हुआ है।

8 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
बिहार में नीतिश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गले लगाने पर दिल्ली सीएम के स्पष्टीकरण कि लालू ने उन्हें जबरन गले लगाया था, इस पर राजद प्रमुख बोले कि केजरी कोई बॉलीवुड हीरोइन है जो उन्हें जबरन गले लगा लिया। यादव ने जहां सांसदों का भत्ता डबल किए जाने को सही बताया, वहीं यह भी कहा कि डबल नहीं चार गुणा कर देना चाहिए। हम नेता लोग कौन सा दशकों तक नौकरी करते हैं, कोई पांच तो कोई दस साल संसद में होता है।
विज्ञापन

9 of 9
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
वीवीआईपी लोगों के लिए विशेष हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए अगस्ता वैस्टलैंड के साथ 3600 करोड़ के सौदे पर लालू यादव ने कहा कि अगर सोनिया गांधी भ्रष्ट हैं तो फिर हर कोई भ्रष्ट है। कोई साफ नहीं है। ये बीजेपी वाले महज अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए जनता का ध्यान बांटना चाहते हैं। पूरी-जांच पड़ताल के बाद यह डील हुई थी। अब रद्द हो जाने के मामले में देश के सेना प्रमुख जानें। ऐसे फैसले कोई प्रधानमंत्री या पार्टी नेतृत्व नहीं ले सकता। सांसद कौनसा दशकों तक नौकरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें