अपने से एक साल छोटे पहलवान सत्यव्रत कादियान से शादी करने वाली साक्षी मलिक एक पहलवानों को टक्कर देने को तैयार हैं। शादी की रोमांटिक दुनिया के बाद एक बार फिर वो अखाड़े में आ रही हैं।
विज्ञापन
2 of 8
u
दिल्ली में 10 से 14 मई तक होने जा रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में ओलंपियन साक्षी मलिक एक बार फिर विदेशी महिला पहलवानों को टक्कर देती हुई नजर आएंगी
विज्ञापन
3 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : Getty
लखनऊ में हुई ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारतीय कुश्ती संघ ने साक्षी का चयन टीम में कर लिया है। वहीं जिले से अन्य दो महिला व दो पुरुष पहलवान पहले से ही भारतीय टीम का हिस्सा बन चुके हैं। चैंपियनशिप में लगभग दस देशों के महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे।
4 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : Getty
बता दें कि इस चैंपियनशिप में खेलने के लिए एक माह पूर्व सोनीपत में पुरुष पहलवान और लखनऊ के साई सेंटर में महिला पहलवानों का ट्रायल लेकर भारतीय टीम का चयन किया था। लेकिन भारतीय कुश्ती संघ ने चोट व अन्य कारणों से ट्रायल में भाग नहीं लेने वाले पहलवानों को फिर से मौका दिया।
विज्ञापन
5 of 8
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में ओलंपियन साक्षी मलिक का ट्रायल लिया गया। 60 किग्रा भार वर्ग में साक्षी की भिंड़त पहलवान मंजू से हुई। जिसमें साक्षी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को हराकर भारतीय टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
6 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : PTI
साक्षी के अलावा जिले से फ्री स्टाइल के 63 किग्रा भार वर्ग में रीतू मलिक, 53 किग्रा भार वर्ग में पिंकी और ग्रीको रोमन के 71 किग्रा भार वर्ग में दीपक व संदीप तोमर का चयन भारतीय टीम में पहले ही हो गया था। हालांकि संदीप तोमर यूपी से है, लेकिन रोहतक में ही प्रशिक्षण हासिल कर रहा है। कोच मनदीप ने सभी पहलवानों से पदक की उम्मीद लगाई है
विज्ञापन
7 of 8
साक्षी मलिक
- फोटो : ANI
साक्षी ने गत वर्ष अगस्त में रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया था। साक्षी का ओलंपिक के बाद यह पहला टूर्नामेंट होगा। इस दौरान उनकी शादी पहलवान सत्यव्रत कादियान से हो गई थी।
सत्यव्रत भी एशियाई कुश्ती में अपनी चुनौती पेश करेंगे, क्योंकि उनके वजन वर्ग के पहलवान मौसम खत्री अपनी शादी के कारण ट्रॉयल से हट गए और सत्यव्रत को एशियाई कुश्ती में उतरने का मौका मिल गया।